बदरीनाथ हाईवे पर चटवा पीपल भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। पिछले तीन दिनों में यहां घंटों हाईवे बंद हो रहा है। मंगलवार सुबह भी यहां वाहन फंसने से हाईवे के दोनों ओर छह किमी लंबा जाम लग गया, जिसमे 600 से अधिक वाहन यहां फंस गए।
अख़बार, दूध, सब्जियों जैसी आवश्यक सामग्री के वाहन अभी तक कर्णप्रयाग नहीं पहुंचे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के पास चटवापीपल पेट्रोल पम्प के नजदीक पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन बीते कुछ दिनों से मुसीबत बना है। मलबे से यहां सड़क संकरी होने के अलावा दलदल बना है।
मंगलवार सुबह यहां मैदानी क्षेत्रों को जाने वाला ट्रैफिक छोड़ा गया, लेकिन कुछ वाहन निकलने के बाद एक बस फंस गई। कई देर बाद बस निकाली गईं। जिसके बाद यहां यात्रियों ने पत्थरों का भरान किया। फिर ट्रेफिक छोड़ा गया, लेकिन कुछ दोपहिया और भारी वाहन निकलने के बाद एक टेम्पो ट्रेवलर फंस गया। जिससे यहां हाईवे के दोनों ओर करीब छह किमी लंबा जाम लगा है।
2 of 5
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां वाहन निकालना किसी जोखिम से कम नहीं। भूस्खलन जोन में गाड़ियां लहराती हुई निकल रही है।
3 of 5
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे हैं, लेकिन मलबे की पूरी सफाई नहीं होने से यहां दिक्कतें बरकरार हैं।
4 of 5
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई यात्री वाहन सोमवार रात से ही यहां हैं, जिसके चलते यात्रियों को बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आरटीआई की अवमानना पर निजी विवि को नोटिस, आयोग के सामने पेश होने का दिया निर्देश
5 of 5
सोमवार को फंसा था ट्रक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं एसडीएम संतोष कुमार पांडेय नें बताया कि हाईवे को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।