फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: चटवापीपल में मुसीबत बना भूस्खलन जोन, बदरीनाथ हाईवे कल से अब खुला, मसूरी-यमुनोत्री में बारिश

Wed, 18 Sep 2024 02:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)/ बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)/ बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Sep 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway closed in Chatwapipal since Tuesday night traffic diverted Uttarakhand Weather Yamunotri
चटवापीपल में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली कर्णप्रयाग के चटवापीपल भूस्खलन जोन में मलबा आने और दलदल होने से बदरीनाथ हाईवे कल से बंद था। मंगलवार रात्रि करीब दस बजे से हाईवे बंद हो गया था, जिसे अब खोला जा सका।ट्रैफिक को प्रशासन ने कर्णप्रयाग- पोखरी से रुद्रप्रयाग ओर हल्के वाहनो को कर्णप्रयाग- सरमोला- गौचर से डायवर्ट किया था।



वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, क्षेत्र में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में रात्रि से रुक रुककर बारिश जारी है। यमुनोत्री धाम से चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से हो रही है।

Badrinath highway closed in Chatwapipal since Tuesday night traffic diverted Uttarakhand Weather Yamunotri
चटवापीपल में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग डीएस रावत  ने बताया कि कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्रक दुर्घटना की वीडियो को पोस्ट करते हुए चटवापीपल का होना बताकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह से तथ्यात्मक रूप से गलत है। उक्त घटना चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे की है। 

Badrinath highway closed in Chatwapipal since Tuesday night traffic diverted Uttarakhand Weather Yamunotri
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कहा कि यह अत्यंत चिंता का विषय है कि कुछ लोग सनसनीखेज़ता के लिए इस प्रकार के तथ्य को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसे में आम जन को इस तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath highway closed in Chatwapipal since Tuesday night traffic diverted Uttarakhand Weather Yamunotri
यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हमारी सलाह है कि सभी लोग ऐसे झूठे समाचारों से बचें और सच्चाई को जानने के लिए विश्वसनीय स्रोतों का सहारा लें। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक और असत्य प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

ये भी पढ़ें...सुप्रीम आदेश: उत्तराखंड की तीन जेलों से छंटेगी कैदियों की भीड़, इन शर्तों के साथ बीएनएनएस का नया प्रावधान लागू

विज्ञापन
Badrinath highway closed in Chatwapipal since Tuesday night traffic diverted Uttarakhand Weather Yamunotri
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं मसूरी में हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed