फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी सबसे बड़ी परेशानी का इलाज बाबा रामदेव से कराएगा चीन, तैयार की ये रणनीति

Sun, 15 Apr 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 15 Apr 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Baba ramdev teach yoga to china peoples soon
ramdev

बाबा रामदेव की इस विद्या को देख चीन ने भी अपने घुटने टेक दिए हैं। ड्रेगन अब बाबा रामदेव से अपनी सबसे बड़ी परेशानी का इलाज करने की तैयारी में है।

Baba ramdev teach yoga to china peoples soon
योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो

चीन की जिनपिंग सरकार अपने देश में बढ़ रहे बुढ़ापे और आलस्य का इलाज बाबा रामदेव के योग से करवाने जा रहे हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को चीन से पहुंचे 20 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल दल ने पतंजलि पहुंचकर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से बातचीत की। चीन के उद्योगपतियों ने पतंजलि जैसे संस्थान अपने देश में खड़े करने की बात कही।

Baba ramdev teach yoga to china peoples soon
xi jinping

पतंजलि के विश्वस्तरीय अनुसंधान केंद्र में योग, प्राणायाम और आयुर्वेद पर किए गए क्लीनिकल परीक्षणों की रिपोर्ट देखकर चीनी प्रतिनिधिमंडल दल में शामिल सदस्य हैरान हो गए। प्रयोगों के माध्यम से प्रतिनिधियों को दिखाया गया कि योग ने किस प्रकार असाध्य रोगों का इलाज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba ramdev teach yoga to china peoples soon
baba ramdev - फोटो : amar ujala

परीक्षणों की रिपोर्ट दल को सौंपी गई। बढ़ती उम्र के साथ आने वाले रोगों को योग के माध्यम से ठीक होता देख प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को उम्मीद है कि योग उनके देश में थकान और बुढ़ापे का इलाज करेगा।

विज्ञापन
Baba ramdev teach yoga to china peoples soon
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क - फोटो : amar ujala

यह दल चाहता है कि बाबा रामदेव चीन आकर तीन बड़े शहरों में पतंजलि के तीन मॉडल पहले चरण में खड़े करें। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि चीन में करोड़ों लोग मधुमेह, कैंसर, ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। चीनी दल इस बात से चिंतित है कि वहां तेजी से बुढ़ापा बढ़ रहा है। इसके लिए चीन ने पूरी दुनिया में प्रचलित प्राकृतिक उपचारों की तलाश और अध्ययन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed