फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले उत्तराखंड से लगी सीमा पर पहुंचे सेना प्रमुख, चीन को लेकर दिया बड़ा बयान

Thu, 24 Oct 2019 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Oct 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Army chief Vipin Rawat visit uttarakhand China border photos
- फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर्व से पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा की निगेहबानी में मुस्तैद सेना के जवानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मलारी में स्थानीय भोटिया जनजाति के ग्रामीणों के साथ अखरोट के पौधों का रोपण कर सीमा क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोकने का संदेश दिया। सेना प्रमुख का सीमा क्षेत्र का दौरा सेना के अधिकारियों और जवानों में जोश भर गया।

Army chief Vipin Rawat visit uttarakhand China border photos
- फोटो : अमर उजाला

सेना प्रमुख हेलीकॉप्टर से आज सुबह साढ़े दस बजे मलारी में सेना के हेलीपेड पर उतरे। सबसे पहले उन्होंने मलारी गांव के समीप भोटिया जनजाति के ग्रामीणों के साथ अखरोट के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण अखरोट के उत्पादन से स्वरोजगार कर सकते हैं। इससे आर्थिकी सुदृढ होने के साथ ही क्षेत्र से पलायन भी रुकेगा।

Army chief Vipin Rawat visit uttarakhand China border photos
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्होंने सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे दीपावली पर्व पर जवानों से मिलने यहां पहुंचे हैं। उन्होंने सेना और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। ग्रामीणों ने नीती घाटी में संचार सेवा की बदहाली की समस्या भी सेना प्रमुख के सम्मुख रखी। इस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army chief Vipin Rawat visit uttarakhand China border photos
- फोटो : अमर उजाला
जल्द ही घाटी में संचार सेवा दुरुस्त हो जाएगी। करीब डेढ़ घंटे तक मलारी में रुकने के बाद सेना प्रमुख हेलीकॉप्टर से देहरादून लौट गए। उन्होंने कहा की भारत के पड़ोसी देश चीन के साथ मलारी बोर्डर पर संबंध मधुर है। सरहद पर रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Army chief Vipin Rawat visit uttarakhand China border photos
- फोटो : अमर उजाला
मलारी गांव के भोटिया जनजाती के लोगों ने जनरल रावत का ढोल-दमाऊ की थाप पर स्वागत किया। जनरल रावत ने यहां चौकियों में तैनात जवानों से भी भेंट कर उनके साथ जलपान किया और मनोबल बढ़ाया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले सेना के अधिकारी और सैनिकों को सेना प्रशस्ती पत्र मेडल भी प्रदान किए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed