फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: अंकिता की आखिरी व्हाट्सएप चैट...बहुत गंदा होटल है...‘स्पेशल सर्विस’ देने को कहते हैं और...

Mon, 26 Sep 2022 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Sep 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Ankita Last Whatsapp chat viral and revealed many shocking facts
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

...बहुत गंदा होटल है...मैं यहां बहुत अनसिक्योर फील कर रही हूं...मुझे अंकित वीआईपी मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने को बोलता है...मैं यहां काम नहीं करूंगी...। अंकिता ने व्हाट्सएप पर अपने दोस्त से यह बातें कहीं थीं। दोस्त ने समझाने और कॉल करने की बात कही, लेकिन डर के मारे वह उससे भी ज्यादा बात नहीं कर सकी।

Ankita Murder Case : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- पहले बुरी तरह मारा फिर नहर में धकेल दिया

शनिवार को सोशल मीडिया पर अंकिता और उसके दोस्त के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हो गए।  इनमें अंकिता ने वहां पर आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई बार लिखा कि अब वह यहां पर काम नहीं करेगी। अंकित उससे बहुत से गलत काम करने को कहता है।

Ankita Murder Case: 'पुलकित सीधा-साधा बालक है' खून खौला देंगी आरोपी के पिता की ये बातें, देवभूमि में जनाक्रोश

अंकित उसे धमकाता था कि यदि उसने ग्राहकों को मना किया तो यहां लड़ाई हो जाएगी। वह धमकी देता था कि वह उसे काम से निकाल देगा। चैट में दोस्त अंकिता को बार-बार कॉल करने को कहता रहा लेकिन वह मना करती रही।

Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Ankita Last Whatsapp chat viral and revealed many shocking facts
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता ने कहा कि आवाज आएगी तो अंकित यहां आ जाएगा। यह सारी बातें दोनों के बीच 17 सितंबर यानी अंकिता की मौत से एक दिन पहले हुई थीं। चैट में अंकिता ने कहा रिजॉर्ट में आए एक ग्राहक ने शराब के नशे में जबरन उसे हग करने की कोशिश की।

Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Ankita Last Whatsapp chat viral and revealed many shocking facts
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता ने कहा कि... अंकित बोल रहा है कि तुम्हें गेस्ट हैंडल करने हैं। अगर नहीं किया तो तुम्हें काम से हटा देंगे और दूसरी लड़की को रख लेंगे। दोस्त ने पूछा कि यह किसने बोला आर्यन ने, तो अंकिता ने हामी भरी।दोस्त ने अंकिता को समझाया कि वे उसे हटाएंगे नहीं..डोन्ट वरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Ankita Last Whatsapp chat viral and revealed many shocking facts
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता ने बताया ... मंडे को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं और उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस देनी है। मैंने बोला तो मैं क्या करूं। इस पर उसने कहा कि स्पा वगैरह...। इस पर अंकिता कहा... मैं बहुत इनसिक्योर फील कर रही हूं।

विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Ankita Last Whatsapp chat viral and revealed many shocking facts
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बहुत गंदा होटल है, मुझे यहां काम नहीं करना। सूत्र बताते हैं कि इसी चैट को प्राथमिक साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि चैट से जाहिर है कि अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed