फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   26 december Solar Eclipse affect on zodiac signs

सूर्यग्रहण 2019: साल का आखिरी सूर्यग्रहण 26 को, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Thu, 19 Dec 2019 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Dec 2019 03:01 PM IST
सार

  • 25 दिसंबर की शाम 5.32 बजे से शुरू हो जाएगा सूर्यग्रहण का सूतक, ग्रहण समाप्ति तक रहेगा प्रभावी

विज्ञापन
26 december Solar Eclipse affect on zodiac signs
फाइल फोटो - फोटो : NASA

विस्तार

साल का आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। 25 दिसंबर की शाम 5.32 बजे से सूर्यग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। उत्तराखंड के कई इलाकों में भी इसे देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


सूर्यग्रहण के साथ कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं। इस दौरान गंगा स्नान और दान इत्यादि करने की परंपरा है। इससे अलग-अलग राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य डा. संतोष खंडूड़ी के अनुसार बृहस्पतिवार 26 दिसंबर की सुबह करीब 2.40 बजे सूर्यग्रहण की शुरूआत होगी।
विज्ञापन


सुबह 8.17 बजे से 10.57 बजे के बीच सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर की शाम 5.32 बजे से ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक को शुभ कार्यों के लिए बेहतर नहीं माना जाता है। उन्होंने बताया कि 21 जून 2020 को सबसे बड़ा सूर्यग्रहण होगा, जो सभी जगह से दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूर्यग्रहण बृहस्पतिवार 26 दिसंबर

समय सुबह 8.17 बजे से 10.57 बजे
सूतक काल 25 दिसंबर शाम 5.32 बजे से

पहले बंद हो जाएगा मंदिरों में पूजन

सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यों को वर्जित माना गया है। जानकारों के अनुसार खंडग्रास सूर्यग्रहण के चलते मंदिरों में पूजन और दर्शन एक दिन पहले ही रात को करीब आठ बजे से बंद हो जाएंगे। सूतक के दौरान मंदिर बंद रहेंगे, जो ग्रहण की समाप्ति के बाद खुलेंगे।

अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर प्रभाव पड़ता है। खंडग्रास सूर्यग्रहण कर्क, तुला, कुंभ, मीन के लिए ग्रहण शुभ फलकारक परिणाम लाएगा। अन्य जातकों के लिए यह मिला जुला रहने का अनुमान है। किसी राशि पर इससे गलत प्रभाव पड़ने के आसार कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed