भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम अपने पांचवें विश्वकप खिताब से महज दो कदम दूर है। टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बड़ी भूमिका है। मूल रूप से सुरियावां (भदोही) के रहने वाले यशस्वी जायसवाल पूरे फार्म में हैं। चार मैचों में तीन अर्धशतक जड़ उन्होंने अपने चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे विश्व कप में चार फरवरी को पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। ऐसे में पूरे देश की निगाहें टीम इंडिया के इस सलामी बल्लेबाज पर होगी।
अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में धूम मचा रहा पूर्वांचल का लाल, चार मैचों में जड़े तीन अर्धशतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी टीमों के खिलाफ बड़ा स्कोर
बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाल यशस्वी ने अंडर-19 विश्व कप में अपने तीनों अर्धशतक बड़ी टीमों के खिलाफ जड़े हैं। ग्रुप ए के पहले मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 59 रनों की पारी खेली थी। ब्लूमफोंटेन में 19 जनवरी को खेले गए इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 90 रनों के बड़े अंतर से हराकर विश्वकप में अपने अभियान का आगाज किया था। लीग के अपने दूसरे मैच में जापान को 41 रनों पर ढेर करने के बाद भारत ने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम किया था। यशस्वी इस मैच में 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
22 जनवरी को यह मैच ब्लूमफोंटेन में खेला गया था। इसी प्रकार लीग के अपने आखिरी मैच में 24 जनवरी को भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से शिकस्त दी थी। बारिश से बाधित इस मैच का फैसला डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर हुआ था। पूर्वांचल के लाल यशस्वी का बल्ला एक बार फिर चमका और वे इस मैच में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। क्वार्टर फाइनल में यशस्वी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 रनों की बेशकीमती पारी खेली। 28 जनवरी को खेले गए इस मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 95 रनों से परास्त कर सेमीफाइनल का सफर तय किया।
पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी की उम्मीद
चार फरवरी को अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। टीम इंडिया को यहां यशस्वी से एक यादगार पारी की उम्मीद होगी। देश भर में फैले यशस्वी के प्रशंसक भी चाहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वे देश के लिए मैच जिताऊ पारी खेलें और टीम को पांचवीं बार विश्वकप ट्राफी उठाने का मौका दें।
भारत विश्वकप के पांचवें खिताब से दो कदम दूर
अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट में भारत अब तक चार बार चैंपियन रहा है जबकि पाकिस्तान को दो बार खिताबी जीत नसीब हुई है। टीम इंडिया अपने पांचवें खिताब से महज दो कदम दूर है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही टीम खिताब के और करीब होगी। दोनों की टीमों को पता है अब इस स्टेज पर गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। एक चूक आपको खिताब से बाहर कर देगी। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी मोहम्मद हुरैरा कहते हैं, दबाव तो दोनों टीमों पर है मगर हम इस दबाव से पार पा लेंगे। पाक ने क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान को छह विके ट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा ने 76 गेंद पर 64 रनों की बेशकीमती पारी खेली थी।