फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से धोनी ने अचानक लिया था टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास!

Wed, 21 Sep 2016 11:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Selecters discuss about removing ms dhoni from captaincy says sandeep patil
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। पाटिल ने कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी लेकिन उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास उनके लिये ‘हैरान’ कर देने वाला था।


इसके साथ ही पाटिल ने यह भी साफ किया कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने में कप्तान धोनी का हाथ था। पाटिल ने कहा कि बेशक हमने इस धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा की थी लेकिन हमने सोचा कि इसके लिये अभी समय सही नहीं है कि क्योंकि 2015 का विश्वकप बेहद करीब है।

 

इसलिए बरकरार रखी धोनी की कप्तानी

Selecters discuss about removing ms dhoni from captaincy says sandeep patil
महेंद्र सिंह धोनी
उन्होंने कहा, हमें महसूस हुआ कि नए कप्तान को कुछ समय दिया जाना चाहिए। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने धोनी को कप्तान बनाए रखा। पाटिल ने कहा, मेरा मानना है कि विराट को सही समय पर कप्तानी मिली है। विराट छोटे प्रारूपों में भी टीम की अगुवाई कर सकते हैं लेकिन अब इसका फैसला नई चयनसमिति को करना होगा।

पाटिल ने धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले को हैरान करने वाला फैसला बताया क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया में तब जूझ रही थी। उन्होंने कहा, वह कड़ी सीरीज थी, मैं यह नहीं कहूंगा कि धोनी एक डूबते जहाज के कप्तान थे लेकिन चीजें हमारे अनुकूल नहीं हो रहीं थीं ऐसे में हमारा एक सीनियर खिलाड़ी अचानक संन्यास का फैसला करता है। यह हैरान करने वाला था लेकिन आखिर में यह उनका निजी फैसला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed