{"_id":"57e262e64f1c1bc409a836f5","slug":"new-zealand-connection-of-new-chief-selector-msk-prasad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं '3 का तेरह' न कर दे महज 13 टेस्ट खेलने वाली चयन समिति","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कहीं '3 का तेरह' न कर दे महज 13 टेस्ट खेलने वाली चयन समिति
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Sep 2016 05:28 AM IST
विज्ञापन
एमएसके प्रसाद
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही चयनकर्ताओं की नई टीम का गठन कर दिया गया है। नई चयन समिति की चौंकाने वाली बात यह है कि इसके मुखिया के पास सिर्फ 6 टेस्ट खेलने का अनुभव है तो समिति के अन्य सदस्यों के पास भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच (कुल 13 टेस्ट और 31 वनडे) खेलने का अनुभव नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करने वाली नई चयन समिति के पास महज 13 टेस्ट खेलने का अनुभव है। कहीं यह अनुभवहीनता टीम पर भारी न पड़ जाए।
एमएसके प्रसाद
- फोटो : getty
सबसे पहले बात, भारत के नव नियुक्त मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जिनके लिए न्यूजीलैंड की टीम बहुत भाग्यशाली रही है। प्रसाद ने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही मोहाली में टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने करियर का पहला वनडे भी मोहाली में ही खेला था। संयोगवश करियर का आखिरी वनडे मैच भी न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1999 में दिल्ली में खेला था। और अब जब उन्हें बीसीसीआई ने मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है उस वक्त भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर सिर्फ 2 साल रहा। 2000 के बाद वह फिर कभी टीम इंडिया में नहीं लौट पाए।
क्या है नए चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का न्यूजीलैंड कनेक्शन...
एमएसके प्रसाद
- फोटो : getty
आंध्र प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रसाद का करियर उपलब्धियों भरा नहीं रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 6 टेस्ट और 17 वनडे मैच खेले। टेस्ट में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके वहीं, वनडे में उनके नाम केवल एक अर्धशतक है। प्रसाद के नाम कुल 237 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 96 मैच खेलकर 27.73 की औसत से 4021 रन बनाए। साथ ही 239 कैच और 27 स्टंप के साथ विकेट के पीछे कुल 266 शिकार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है नए चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का न्यूजीलैंड कनेक्शन...
गगन खोडा
- फोटो : getty
पूर्व प्रारंभिक बल्लेबाज गगन खोडा को मध्य क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में चयन समिति में बरकरार रखा गया है। गगन खोडा ने भारत के लिए एक भी टेस्ट नहीं खेला है। राजस्थान के इस क्रिकेटर ने केवल दो एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कीनिया के खिलाफ उन्होंने 89 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
क्या है नए चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का न्यूजीलैंड कनेक्शन...
देवांग गांधी
- फोटो : getty
प्रारंभिक बल्लेबाज देवांग गांधी चयनकर्ताओं में ऐसे सदस्य हैं जिनके नाम टेस्ट मैच में एक अर्धशतक दर्ज है। देवांग गांधी ने भारत के लिए 4 टेस्ट खेले और 34 की औसत से 204 रन बनाए। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 3 वनडे भी खेले हैं। सबसे खास बात यह है कि देवांग गांधी और एमएसके प्रसाद का टेस्ट डेब्यू एक साथ मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था।