{"_id":"5f68ef428ebc3ebe9b25ee6d","slug":"ipl-2020-delhi-capital-won-the-match-mayank-agrwal-from-saharanpur-won-the-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: दिल्ली कैपिटल ने मैच जीता, मयंक अग्रवाल ने दिल, सीजन के पहले मैच में जड़े 89 रन ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2020: दिल्ली कैपिटल ने मैच जीता, मयंक अग्रवाल ने दिल, सीजन के पहले मैच में जड़े 89 रन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter@lionsdenkxip
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर आईपीएल के दूसरे मुकाबले में रविवार रात दिल्ली कैपिटल के विरुद्ध किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर निवासी मयंक अग्रवाल ने 89 रन की शानदार पारी खेली। मगर जीत से एक रन पहले मयंक के आउट होने के बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
2 of 5
मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter@IPL
मयंक अग्रवाल का परिवार मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। उनका आधा परिवार अब भी सहारनपुर में उद्योग चलाता है। जब भी समय मिलता है मयंक पत्नी के साथ सहारनपुर चले आते हैं। यही वजह है कि जब से मयंक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं, तब से सहारनपुर के खेल प्रेमियों का उनसे अलग ही लगाव है।
3 of 5
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार की रात दिल्ली कैपिटल की टीम ने 157 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो केएल राहुल और मयंक अग्रवाल शुरूआत करने उतरे। मगर एक - एक कर पंजाब के छह खिलाड़ी आउट होते चले गए, जिससे पंजाब की हार तय मानी जा रही थी। मगर एक छोर पर खड़े मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Cricketer Mayank agrawal
- फोटो : instagram
पंजाब टीम के खिलाड़ी जीत तय मान चुके थे। अंत में दो गेंद पर एक रन जीत के लिए चाहिए था, मगर सेकेंड लास्ट बॉल पर मयंक कैच आउट हो गए। मयंक अग्रवाल ने 60 गेंद पर शानदार 89 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 5
Cricketer Mayank agrawal
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अंतिम गेंद पर आठवां विकेट भी गिर गया। जिससे मैच बराबरी पर रुकने के बाद सुपर ओवर तक पहुंच गया। जिसमें पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा। मगर मयंक की सूझबूझ भरी आतिशी पारी ने सहारनपुर के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।