फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: RCB ने जीत के साथ किया आगाज, SRH के खिलाफ इन पांच खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत

Tue, 22 Sep 2020 12:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 22 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs SRH: Five star performance from royal challengers bangalore
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter@IPL

विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के 13वें सीजन में जीत से आगाज किया है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने वार्नर की सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन के अंतर से हराया। नए खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के साथ उतरी विराट सेना ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया और मजबूत मानी जाने वाली एसआरएच को शिकस्त दी।





आरसीबी की जीत में युवा जोश और अनुभव का तालमेल देखने को मिला। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

IPL 2020: RCB vs SRH: Five star performance from royal challengers bangalore
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

देवदत्त पडीक्कल
पहला आईपीएल खेल रहे कर्नाटक के 20 वर्षीय बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए आरसीबी की तरफ से ओपनिंग करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 56 रन बनाए और आरोन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े।

IPL 2020: RCB vs SRH: Five star performance from royal challengers bangalore
एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स 
आरसीबी के प्रमुख खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर से धमाकेदार पारी खेली। 36 वर्षीय डीविलियर्स ने अपनी छवि के अनुरूप ही मात्र 30 गेंदों में 51 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs SRH: Five star performance from royal challengers bangalore
युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल
टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल फिर से टीम के काम आए। विराट के भरोसेमंद चहल ने एक बार फिर से अपनी फिरकी का जादू चलाया और हैदराबाद के तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 18 रन देकर तीन विकेट निकाले। चहल ने दो गेंदों में दो विकेट लेकर एसआरएच के अरमानों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया।

विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs SRH: Five star performance from royal challengers bangalore
नवदीप सैनी - फोटो : Social media

नवदीप सैनी
तेज गति से गेंदबाजी करने वाले युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपनी रफ़्तार को लोहा मनवाया। सैनी ने सटीक और धारधार गेंदबाजी से हैदराबाद के दो विकेट चटकाए। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर भुवनेश्वर और राशिद को पवेलियन भेजा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed