भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी फिटनेस और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शराब पीना पूरी तरह से छोड़ दिया है और पिछले छह महीनों से इससे दूर हैं। यह खुलासा उन्होंने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में किया।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, लखनऊ में आते ही पक्के दोस्त बने ऋषभ पंत-अर्जुन तेंदुलकर
2 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ANI
फिटनेस और प्रदर्शन पर फोकस
चहल इस बार आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र 35 साल हो चुकी है, इसलिए वह अपनी फिटनेस को लेकर और ज्यादा सजग हो गए हैं। चहल ने कहा, 'मैंने शराब पीना बंद कर दिया है। अब मैं अपनी टीम के लिए 150% देना चाहता हूं और एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर युवाओं के लिए उदाहरण बनना चाहता हूं।'
3 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ANI
पिछले आईपीएल में चहल का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में चहल का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था। 14 मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए। टीम फाइनल तक भी पहुंची, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों उसे करारी शिकस्त मिली।
4 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ANI
चोटों ने किया परेशान
चहल ने बताया कि 2025 सीजन में चोटों ने उनके प्रदर्शन को काफी प्रभावित किया। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हुआ। बाद में उंगली में चोट लगी। इन चोटों की वजह से वह सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, 'मैं खुद से निराश था। इस बार मेरा फोकस सबसे पहले अपने शरीर का ख्याल रखना है।'
5 of 5
पंजाब किंग्स की टीम
- फोटो : ANI
आईपीएल 2026 और टीम इंडिया पर नजर
चहल का लक्ष्य इस बार सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना ही नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स को पहला आईपीएल खिताब दिलाना भी है। इसके अलावा वह टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था।
ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir: कोच गंभीर ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, AI-डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर रोक की लगाई गुहार