फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमी-हसीन विवाद पर युवराज ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह बड़ा बयान

Thu, 15 Mar 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh gives his comments on mohammad Shami and Hasin Jahan controversy
Mohammed Shami

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच बढ़ता विवाद और गहराता जा रहा है। शमी के खिलाफ हसीन जहां ने एक से बढ़कर एक आरोप लगाए हैं। शमी-हसीन मामले में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने अपना-अपना बयान दिया। इस बीच टीम इंडिया के सिक्सर किंग से मशहूर स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शमी-हसीन के विवाद पर बड़ा बयान दिया है।



 

Yuvraj Singh gives his comments on mohammad Shami and Hasin Jahan controversy
युवराज सिंह - फोटो : crictracker

गौरतलब है कि युवराज सिंह हरियाणा के सोनीपत में एक निजी स्कूल की क्रिकेट एकेडमी में पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने उनसे मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद पर सवाल पूछा उन्होंने इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से इंकार कर दिया। युवराज ने कहा, 'वह उनकी निजी जिंदगी है और अपनी निजी जिंदगी में कौन क्या कर रहा है, वह उससे मतलब नहीं रखते हैं।'

Yuvraj Singh gives his comments on mohammad Shami and Hasin Jahan controversy
yuvraj - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि, 'वह बाहरी बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपनी प्रैक्टिस को ज्यादा समय दे रहे हैं, जिससे उनको अगले साल होने वर्ल्ड कप में मौका मिल सके। उनको उम्मीद है कि वह जिस तरह से प्रैक्टिस कर रहे हैं, उससे अपनी उस लय में लौट रहे हैं, जो 2011 के वर्ल्ड कप में दिखी थी।  युवराज ने उम्मीद जताई है कि उनको वर्ल्ड कप इलेवन में चुना जाएगा और टीम इंडिया फिर से चैंपियन बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh gives his comments on mohammad Shami and Hasin Jahan controversy
mohammed shami

बता दें कि युवराज एकलौते खिलाड़ी नहीं है जो मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद पर अपना बयान दिया। इससे पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने कहा था, 'हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों को बकवास करार दिया था। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शमी के पक्ष में आए थे। उन्होंने कहा था, 'जितना मैं जानता हूं, शमी अच्छे व्यक्ति हैं और वह अपने देश व पत्नी को धोखा नहीं दे सकते। यह शमी की निजी जिंदगी है और हमें इस पर कोई टिपण्णी नहीं करना चाहिए।' 

विज्ञापन
Yuvraj Singh gives his comments on mohammad Shami and Hasin Jahan controversy
mohammed shami

इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने भी शमी के कॉन्ट्रैक्ट कैंसल को लेकर कहा था, 'मेरे ख्याल से यह कॉन्ट्रैक्ट जारी रहना चाहिए क्योंकि क्रिकेटर की जहां तक क्षमता का सवाल है, उससे इस मामले का कोई लेना देना नहीं है। साथ ही कोर्ट में अभी शमी के खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed