फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा ने किया जीत का खुलासा, बोले- हार जाते अगर यह खिलाड़ी नहीं पलटता बाजी

Thu, 15 Mar 2018 01:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
washington sundar spell changed the match for us says rohit sharma
रोहित शर्मा - फोटो : file

टीम इंडिया ने बुधवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के पांचवें मैच में बांग्लादेश को 17 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बांग्लादेश पर टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल में लगातार सातवीं जीत रही। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 6 विकेट खोकर 159 रन बना सकी।

washington sundar spell changed the match for us says rohit sharma
वॉशिंगटन सुंदर

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर चली गई। युवा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पॉवरप्ले के अंदर ही तीन विकेट चटका दिए। टीम इंडिया के कप्तान भी इस युवा गेंदबाज के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इसे जादूई स्पेल करार दिया।

washington sundar spell changed the match for us says rohit sharma
टीम इंडिया - फोटो : file

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर ने गेंद से शानदार शुरुआत की और उनके जादूई स्पेल ने हमारे लिए मैच बदल दिया। पूरी गेंदबाजी यूनिट अपने प्लान पर टिकी रही और इसी वजह से हम मैच जीतने में कामयाब हुए। विकेट आम नहीं था, जैसा कि पिछले सप्ताह था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
washington sundar spell changed the match for us says rohit sharma
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI

रोहित ने आगे कहा, 'सुंदर कभी भी गेंद को फ्लाइट करने में घबराए नहीं। उन्होंने खुद ही अपनी गेंदबाजी के हिसाब से फील्डिंग सेट की। वह बहुत ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे।' अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए 'हिटमैन' ने कहा, 'मेरे लिए फॉर्म में लौटना जरूरी था। मैंने टॉस के समय भी कहा था कि क्रीज पर समय बिताने की कोशिश करूंगा ताकि लय में लौट सकूं और फिर खुलकर अपने शॉट्स खेलूं। मुझे लगता है कि हमने 10-15 रन कम बनाए, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों की तारीफ करना होगी। उन्होंने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।'

विज्ञापन
washington sundar spell changed the match for us says rohit sharma
सुरेश रैना

जीत का खुलासा करते हुए टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, 'मेरी और रैना के बीच जो साझेदारी हुई, वह महत्वपूर्ण रही। रैना बेहतरीन फॉर्म में हैं और वह गेंद पर अच्छे टाइमिंग के साथ शॉट्स जमा रहे थे। मुझे उम्मीद है कि वह फाइनल में भी ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed