इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में बेशक भारतीयों को दबदबा रहा हो, लेकिन व्यक्तिगत स्कोर के मामले में विदेशी बल्लेबाज काफी आगे रहे। इस लिस्ट उन खिलाड़ियों के नाम हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया।
इस मामले में विदेशियों से पिछड़ गए भारतीय बल्लेबाज, 'रन मशीन' से लेकर 'हिटमैन' तक रहे फिसड्डी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट क्रिकेट
टेस्ट क्रिकेट में इस साल महज दो बल्लेबाजों ने डबल सेंचुरी लगाई। जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे महले बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने नाबाद 219 रन की पारी खेली। इसके बाद साल के अंत में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम ने 264 रन की नाबाद पारी खेल मुश्फिकुर को पीछे छोड़ दिया।
वन-डे क्रिकेट
20 जुलाई 2018 को जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने नाबाद 210 रन की पारी खेलकर पूर्क पाकिस्तानी बल्लेबाज सईद अनवर (194) का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके साथ ही फखर जमान सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल के बाद वन-डे में डबल सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने।
टी-20 क्रिकेट
टी-20 की बात हो और भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का जिक्र न हो भला यह कैसे हो सकता है। इस साल रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दो शतक जड़े। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल ब्रिस्टल में हुए मुकाबले में 56 गेंदों में शतक लगाया। इसके बाद वेस्टइंडी के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सेंचुरी जड़ी।
हालांकि टी-20 में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में आरोन फिंच अव्वल रहे। इस साल हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में फिंच ने 172 की धमाकेदार पारी खेली थी।