रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा सालाना इवेंट हैं। WWE इस आयोजन पर जमकर पैसा बहाती है और इसी तरह जमकर पैसा बनाती भी है। 32 सालों से रेसलमेनिया का आयोजन करने वाली WWE इस साल रेसलमेनिया 33 का आयोजन करने वाली है। 2 अप्रैल 2017 को होने वाले इस मेगा इवेंट का आयोजन ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में किया जाएगा।
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
इस आयोजन में सबसे कमाल की बात यह है कि अभी तक इसमें होने वाले मैचों की घोषणा तो दूर, यह तस्वीर भी नहीं साफ कि कौनसे मैच संभावित है, मगर WWE ने रेसलमेनिया-33 के सबसे महंगे टिकट बेच दिए हैं। 5-6 महीने पहले ही रेसलमेनिया की टिकटें बिकना, दर्शाता है कि लोगों की इस इवेंट के कितनी आशाएं हैं।
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
संभव है कि यह रेसलमेनिया ऐतिहासिक होगा। संभवत: यह अंडरटेकर का आखिरी रेसलमेनिया होगा। खबरें हैं कि जॉन सीना भी इसी साल रिक फ्लेयर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इनके फिन बेलर, रोमन रेन्स, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोस, शार्लेट, बेले, रैंडी ऑर्टन और ब्रॉक लेसनर जैसे तमाम दिग्गजों को देखने के लिए लोगों ने जो रकम खर्च की है, वो सुन कर आपके कान खड़े हो जाएंगे। जानिए कितने के हैं रेसलमेनिया के टिकट:
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
सिल्वर पैकेट - $950
इस टिकट की कीमत करीब 65,000 रुपए है। इस टिकट में आपको रेसलमेनिया 33 की टिकट औ ‘हॉल ऑफ फेम’ सेरेमनी का पास मिलता है, मगर वो 200वीं मंजिल के बाद बची सीटों का। इसके अलावा रॉ, स्मैकडाउन और NXT की भी टिकट मिलती है, मगर 200वीं मंजिल के बाद ही।
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
गोल्ड पैकेज - $1,275
इस पैकेज की कीमक करीब 86,000 रुपए है। इस पैकेज में आपको रेसलमेनिया 33 की टिकट के साथ-साथ ‘हॉल ऑफ फेम’ सेरेमनी का पास भी मिलता है। हालांकि इस पैकेज में 100 से 200वीं मंजिल के बीच ही सीट मिलेगी। इसके साथ इसी मंजिल के दरमियां रॉ, स्मैकडाउन और NXT के टिकट भी दी जाएगी।