फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: गेंद लगने के बाद भी आखिर क्यों नहीं गिर रहीं गिल्लियां?

Tue, 11 Jun 2019 05:54 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 11 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: zing bails controversy India vs Australia David Warner Jasprit Bumrah
विश्व कप 2019 - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलियाई पारी का दूसरा ओवर, गेंद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथ में। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के बल्ले से लगकर गेंद स्टंप्स को छू गई और बुमराह खुशी में उछल ही पड़े थे कि यह क्या! कम्बख्त गिल्लियां फिर से नहीं गिरीं। नहीं गिरीं जी फिर से नहीं गिरीं।



विश्व कप 2019 में अब विकेटों की गिल्लियां ही चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। गिल्लियां गिरे बिना बल्लेबाज को आउट नहीं माना जा सकता, भले ही गेंद चाहे विकेटों से कुश्ती लड़कर आई हो। इस विश्व कप में पांच बार ऐसा हो चुका है, जब गेंद विकेटों पर छुई या लगी लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। आइए नजर डालते हैं इस विश्वकप में कब-कब नहीं गिरीं गिल्लियां?

World Cup 2019: zing bails controversy India vs Australia David Warner Jasprit Bumrah
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media

ऐसा क्यों हो रहा है?

इसकी वजह है इस विश्वकप में खास तौर पर इस्तेमाल की जा रही जिंग गिल्लियां जिसके भीतर फ्लैशिंग लाइट्स हैं। कहा जा रहा है कि इस वजह से इनका वजन अधिक है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने इस बारे में कहा था, 'मुझे लगता है कि नए लाइट वाले स्टम्प्स के साथ गिल्लियां कुछ भारी हो गई हैं। इसलिए उन्हें गिराने में कुछ ज्यादा ही ताकत की जरूरत पड़ती है।'

कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि स्टम्प्स के शीर्ष पर जिन गड्ढों में गिल्लियां फंसी रहती हैं, वे गड्ढे इस बार कुछ अधिक गहरे बना दिए गए हैं। इसलिए गेंद की तेज चोट के बाद भी वो उनमें फंसी रह जाती हैं।

हालांकि आईसीसी इन गिल्लियों को समस्या नहीं मान रहा। उसका कहना है कि इनका वजन सामान्य गिल्लियों और तेज हवा वाले दिनों के लिए रखी जाने वाली वजनदार गिल्लियों के बीच का है। लेकिन चूंकि इस विश्वकप के 14 मुकाबलों में पांच बार गिल्लियां गिरने से इनकार कर चुकी हैं, इसलिए सवाल उठ रहे हैं।

World Cup 2019: zing bails controversy India vs Australia David Warner Jasprit Bumrah
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका- दक्षिण अफ्रीकी पारी का 11वां ओवर लेग स्पिनर आदिल रशीद ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को गेंद फेंकी, क्या हुआ कुछ समझ नहीं आया, लेग स्टंप के पीछे गिरी गेंद को डिकॉक ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से लगकर ऑफ स्टम्प से लगी और फिर पीछे चली गई। इंग्लैंड को लगा कि उन्होंने डिकॉक को बोल्ड मार दिया है, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी थीं। इसलिए डिकॉक को मिला चौका।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: zing bails controversy India vs Australia David Warner Jasprit Bumrah
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : social Media

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका

श्रीलंकाई पारी का छठा ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट श्रीलंकाई बल्लेबाज करुणारत्ने को गेंद फेंक रहे थे, करुणारत्ने ने गेंद के कोण से उलट कट करने की कोशिश की, गेंद अंदरूनी किनारा लेकर स्टम्प का स्पर्श लेते हुए निकल गई, रिप्ले में दिखा कि गिल्लियां सुस्ती में जरा सा हिलीं, फिर वापस अपनी जगह पर सेटल हो गईं।


 
विज्ञापन
World Cup 2019: zing bails controversy India vs Australia David Warner Jasprit Bumrah
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media

 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज
a
वेस्टइंडीज की पारी का तीसरा ओवर मिचेल स्टार्क ने क्रिस गेल के खिलाफ विकेटकीपर के हाथों लपके जाने की अपील की, अंपायर ने जरूर कुछ सुना था, उन्होंने आउट दे दिया। लेकिन गेल ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल कर फैसले को चुनौती दी। रिव्यू से पता चला कि गेंद गेल का बल्ला नहीं, ऑफ स्टम्प को छूकर गई थी। गेल मुस्कुराए और एरोन फिंच को सिर पर हाथ रखे देखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed