फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहे कोई भी बने चैंपियन, जश्न मनाने के लिए नहीं मिलेगी असली विश्व कप ट्रॉफी

Sun, 16 Jun 2019 04:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 16 Jun 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Why India Pakistan Australia cricket team get fake ICC World Cup trophy know more
विश्व कप की खासियत - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप 2019 का सफर शुरु हो चुका है। इसबार कौन सी टीम विश्व विजेता बनेगी, यह तो टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। किसके सिर ताज सजेगा और कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी यह भी आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस बीच बहुत कम लोगों को यह पता है कि फाइनल के बाद विजेता टीम को असली विश्व कप नहीं मिलने वाला। चैंपियन चाहे जो टीम बने, लेकिन असली वर्ल्ड कप की ट्रॉफी कहां होगी?

World Cup 2019: Why India Pakistan Australia cricket team get fake ICC World Cup trophy know more
विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : social Media

वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1975 में हुई, पहली बार 1975 में वेस्टइंडीज ने जीत, 1979 में भी वेस्टइंडीज फिर 1983 में भारतीय टीम विजेता बनी, उन्हें एक ही तरह की ट्रॉफी दी गई। उस वक्त इन ट्रॉफी का डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया था। आयोजित हुए तीन वर्ल्ड कप के स्पॉन्सर प्रूडेंशियल पॉलिसी थे। जिसके बाद स्पॉन्सर बदले तो ट्रॉफी के डिजाइन में बदलाव किया गया।

World Cup 2019: Why India Pakistan Australia cricket team get fake ICC World Cup trophy know more
विश्व कप ट्रॉफी के साथ विराट कोहली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी ने 1999 विश्व कप में पहली बार विजेता टीम को अपनी असली ट्रॉफी दी, जिसके बाद से इस नियम का पालन किया जा रहा है। मालूम हो कि वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को असली ट्रॉफी नहीं दी जाती है। दरअसल उस ट्रॉफी की हूबहू कॉपी टीम को दी जाती है। वर्ल्ड कप की ओरिजनल ट्रॉफी आईसीसी अपने पास संभालकर रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Why India Pakistan Australia cricket team get fake ICC World Cup trophy know more
एम एस धोनी - फोटो : social Media

आपको मालूम हो कि साल 2011 में विजेता बनी भारतीय टीम को भी बाद में असली ट्रॉफी का प्रतिरूप ही दिया गया था। असली ट्रॉफी को आईसीसी के मुख्यालय शारजाह में संभालकर रखा जाता है। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी में सोने और चांदी का काम किया जाता है।

 

विज्ञापन
World Cup 2019: Why India Pakistan Australia cricket team get fake ICC World Cup trophy know more
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : icc

वर्ल्ड कप ट्रॉफी का वजन करीब 11 किलो का होता है और ऊंचाई 60 सेंटीमीटर होती है। चांदी और सोने से तैयार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी में एक सुनहरा ग्लोब दिखाई देता है। ट्रॉफी के बेस पर पूर्व विजेता टीमों के नाम भी उकेरे जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed