फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज फिर लगेगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, विराट-शकिब बदल सकते हैं क्रिकेट का इतिहास

Tue, 02 Jul 2019 12:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 02 Jul 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli and Shakib al Hasan will Make these records in India vs BDESH Match
विराट कोहली - फोटो : social Media
भारत और बंग्लादेश के बीच विश्व कप का 40वां मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। जहां एक ओर भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी, दूसरी ओर बांग्लादेश भारत को हराकर अंतिम चार के लिए अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली एक और कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं, तो वहीं बांग्लादेशी ऑलराउंडर शकिब अल हसन भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।





 
World Cup 2019: Virat Kohli and Shakib al Hasan will Make these records in India vs BDESH Match
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media
भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मैच में विराट कोहली विश्व कप में एक और रिकॉर्ड बना सकते हैं। विराट कोहली को वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय और कुल 20वें बल्लेबाज बनने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ केवल 31 रनों की दरकार है। विराट विश्व कप के 23 मैचों में  48.45 के एवरेज से 969 रन बनाए हैं।

 

 
World Cup 2019: Virat Kohli and Shakib al Hasan will Make these records in India vs BDESH Match
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की नजर भी रिकॉर्ड बनाने पर होगी। वह टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। शाकिब अल हसन वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 500 या इससे ज्यादा रन बनाने वाला पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत के खिलाफ मैच में केवल 24 रन बनाने होंगे। शकिब ने इस वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 95.2 के एवरेज से 476 रन बनाए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli and Shakib al Hasan will Make these records in India vs BDESH Match
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप के इतिहास में भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दो में भारत को जीत मिली है। जबकि एक बांग्लादेश ने जीता है। दोनो टीम के बीच 35 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, इसमें भारत ने 29 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed