विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड से मिली हार की भरपाई करने के इरादे से टीम इंडिया मंगलवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी। दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो का होगा. क्योंकि यदि बांग्लादेश भारत से हार जाता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि बांग्लादेश को मात देकर वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करे। टीम इंडिया को अंतिम चार से पहले एक बड़ा झटका लगा है। ऑलाराउंडर विजय शंकर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतर सकती है।
बड़े बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
ओपनर्स
टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी बांग्लादेश के खिलाफ भी रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर होगी। इंग्लैंड के खिलाफ राहुल और रोहित की जोड़ी नहीं चल पाई थी। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था। रोहित इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक तीन शतक की मदद से 440 रन बनाए हैं।
मिडिल ऑर्डर
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विराट ने लगातार चार अर्धशतक जड़े हैं। विजय शंकर चोटिल होकर विश्व कप 2019 से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में नंबर चार पर युवा ऋषभ पंत ही खेलते नजर आएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टीम चाहेगी वह तेजी से रन बनाए।
विकेटकीपर
एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी भी होगी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धोनी की धीमी पारी की खूब आलोचना हुुई थी। ऐसे में उनके बल्ले से तेजी से रन निकले ये उनके फैंस भी देखना चाहते हैं।
ऑलराउंडर
यहां टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के साथ बांग्लादेश के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर केदार जाधव भी मैदान पर उतर सकते हैं। केदार ने अफगानिस्तान के खिलाफ दबाव में अर्धशतकीय पारी खेली थी।