फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदकिस्मती का दूसरा नाम बने मार्टिन गप्टिल, विश्व कप इतिहास में ऐसे आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी

Thu, 20 Jun 2019 10:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 20 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019:  Martin Guptill Gets Hit Wicket out of Andile Phehlukwayo against South Africa
मार्टिन गप्टिल - फोटो : social Media

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच बर्मिंघम में बुधावार को खेले गए विश्व कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विश्व कप 2019 में यह पहली बार हुआ जब कोई खिलाड़ी इस तरह से आउट हुआ। दरअसल, मार्टिन गप्टिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हिट विकेट आउट हुए जो कि बेहद ही हैरानी भरा रहा। 

World Cup 2019:  Martin Guptill Gets Hit Wicket out of Andile Phehlukwayo against South Africa
मार्टिन गप्टिल - फोटो : social Media

दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्टिन गप्टिल पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए। पारी का 15वां ओवर एंडिले फेलुक्वायो डाल रहे थे, आखिरी गेंद पर गप्टिल पुल शॉट खेलने के लिए गए और उन्होंने एंडिले फेलुक्वायो की गेंद को अच्छी तरीके से खेल भी दिया, लेकिन उनके शरीर का बोझ रन लेते समय पीछे की ओर चला गया। इसी दौरान उनका एक पैर विकेट से जा लगा और वे हिट विकेट आउट हो गए। 



 
World Cup 2019:  Martin Guptill Gets Hit Wicket out of Andile Phehlukwayo against South Africa
मार्टिन गप्टिल - फोटो : social Media

विश्व कप 2019 में हिट विकेट आउट होने वाले गप्टिल पहले बल्लेबाज हैं। मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप में हिट विकेट आउट हुए हैं। गप्टिल ने अपनी इस पारी में हिट विकेट आउट होने से पहले 59 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019:  Martin Guptill Gets Hit Wicket out of Andile Phehlukwayo against South Africa
मार्टिन गप्टिल - फोटो : social Media

मार्टिन गप्टिल से पहले विश्व कप के इतिहास में नौ खिलाड़ी हिट विकेट आउट हो चुके हैं। 1975 के पहले विश्व कप में एक खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुआ था। 1979 में भी एक खिलाड़ी, 1996 में दो, 2003 में दो, 2007 में एक और 2015 में दो खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुए थे।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed