फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: बरसात होगी या पूरा होगा खेल, मैनचेस्टर में आज भी कल जैसा मौसम

Wed, 10 Jul 2019 02:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 10 Jul 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Manchester Weather Today forecast update for 10th July India vs new Zealand semi final Cricket News
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
भारत- न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के मैदान पर मंगलवार को खेले गए वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में बारिश ने मैच आगोश में ले लिया। मुकाबले से ज्यादा अब मौसम को लेकर चर्चा है कि क्या आज भी यानी रिजर्व डे के दिन भी मैच खेला जा सकेगा। मैच होगा तो पूरे ओवर्स का होगा या कटौती होगी। अब सब कुछ मैनचेस्टर के मौसम पर निर्भर है। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी खेलेंगे या मौसम एक बार फिर से अपना खेल दिखाएग।



 
Manchester Weather Today forecast update for 10th July India vs new Zealand semi final Cricket News
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

कहा जा रहा है कि आज भी मौसम कुछ साफ रहने की उम्मीद नहीं है।मैनचेस्टर में सुबह छह के बजे के लगभग हल्की बारिश शुरू हो गई, लेकिन अनुमान है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा मौैसम साफ होता जाएगा।

मैनचेस्टर के समयानुसार मुकाबला सुबह 10.30 बजे शुरू होता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को सुबह मैनचेस्टर में 11 बजे तक धूप खिली रहेगी और हल्के बदल भी आसमान में नजर आएंगे, लेकिन 12 बजे के करीब बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसके बाद दोपहर 1 बजे से धूप नहीं रहेगी और लगातार बादल छाए रहेंगे।

Manchester Weather Today forecast update for 10th July India vs new Zealand semi final Cricket News
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

हालांकि, सुबह आई एक और रिपोर्ट के मुताबिक, आज मैनचेस्टर में बारिश की उम्मीद नहीं है। ओल्ड ट्रैफर्ड में आज बारिश की आशंका 10 प्रतिशत बताई जा रही है, लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। बादल की वजह से खराब रोशनी मैच में बाधा डाल सकती है।अगर ऐसा होता है तो डकवर्थ लुईस नियम से मैच का फैसला होगा। 

मालूम हो कि कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बना लिए थे। बारिश की वजह से खेल रुक गया था। आज न्यूजीलैंड की टीम यही से आगे खेलना शुरू करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed