फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ दहाड़ेगें ये पांच भारतीय शेर, निगाहें सातवीं जीत पर

Sat, 06 Jul 2019 06:05 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 06 Jul 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
world cup 2019: Eyes on these five players against sri lanka at leeds
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 का 44वां मुकाबला मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच लीड्स में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी टीम इंडिया के लिए आज का मैच महज औपचारिकता भर होगी, लेकिन विराट कोहली की टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाले विश्व कप के अंतिम ग्रुप मैच में जीत के साथ शीर्ष पर रहना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच खिलाड़ी, जो श्रीलंका पर आसानी से जीत दर्ज कर सकते हैं। 



world cup 2019: Eyes on these five players against sri lanka at leeds
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दो मैचों में लगातार शतक ठोकने वाले हिटमैन रोहित शर्मा इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने चार शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी उनसे एक शतक की उम्मीद होगी। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह विश्व कप के इतिहास में एक नया अध्याय लिख देंगे।

world cup 2019: Eyes on these five players against sri lanka at leeds
विराट कोहली - फोटो : social Media

विराट कोहली भी शानदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से जमकर रन भी निकल रहे हैं, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में उनका बल्ला खामोश रहा था और ज्यादा का स्कोर नहीं कर सके। मौजूदा वह विश्व कप में वह लगातार रिकॉर्ड पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं देखने को मिले हैं। श्रीलंका के खिलाफ कप्तान विराट कोहली से उम्मीद होगी कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे और शतक जमाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world cup 2019: Eyes on these five players against sri lanka at leeds
एम एस धोनी - फोटो : social Media

एमएस धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका अनुभव टीम को हर वक्त काम आता है। धोनी नंबर चार से लेकर सात तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। खासकर ऐसे मौके पर धोनी अपने रंग में नजर आते हैं, जब टीम को रन की दरकार होती है। धोनी एक छोर को संभाल कर मजबूती से टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाते हैं। मगर मौजूदा विश्व कप में वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। पिछले मैच में धोनी के बल्ले से महज 35 रन निकले थे।

विज्ञापन
world cup 2019: Eyes on these five players against sri lanka at leeds
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की आक्रमण की धुरी हैं। नई गेंद के साथ-साथ वह पुरानी गेंद से भी विकेट लेने में कामयाब दिख रहे हैं। बुमराह डेथ ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल हो रहे हैं। बुमराह की कमजोरी खोजने से नहीं मिल रही, शायद यही कारण है कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ कामयाब नहीं हो पा रहा। बुमराह ने मौजूदा विश्व कप में अभी तक कुल 14 विकेट झटके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed