फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के मैच में हुई रनों की बारिश, बना विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर

Fri, 21 Jun 2019 06:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 21 Jun 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Australia vs Bangladesh match registers highest aggregate score World Cup history
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - फोटो : social Media

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए विश्व कप के 26वें मुकाबले में वर्ल्ड कप का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, ऑस्ट्रेलिया ने कुल 381/5 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने गत चैंपियन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वो 48 रन से मैच हार गई।



बांग्लादेश 50 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 333 रन ही बना सकी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए 381 रन और बांग्लादेश के 333 रन को जोड़े तो कुल स्कोर 714 होता है। जो विश्व कप के इतिहास में एक मैच में सबसे सर्वाधिक बना स्कोर है।

World Cup 2019: Australia vs Bangladesh match registers highest aggregate score World Cup history
इंग्लैंड vs श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप मैच में पिछला सर्वोच्च स्कोर 688 था, जो 8 मार्च, 2015 को सिडनी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच में बना था और तीसरा सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड और पाकिस्तान (682) के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए 2019 विश्व कप के मैच में ही बना था।

World Cup 2019: Australia vs Bangladesh match registers highest aggregate score World Cup history
Devid Warner - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड वॉर्नर (161) और उस्मान ख्वाजा (89) की बेहतरीन पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 382 रन का लक्ष्य रखा है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Australia vs Bangladesh match registers highest aggregate score World Cup history
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : social Media

382 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। महज 23 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज सौम्या सरकार (10) के रूप में गिरा। वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। फिंच ने उन्हें 3.5 ओवर में डायरेक्ट थ्रो कर चलता किया। मुश्फिकुर रहीम ( 102) और महमूदुल्लाह (69) ने पारी को संभाला और जितने का दम दिखाया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
World Cup 2019: Australia vs Bangladesh match registers highest aggregate score World Cup history
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 में खूब रिकॉर्ड बन रहे हैं। बल्लेबाजों के इंग्लैंड की सपाट पिच भा रही हैं, वो तेजी से रन बना रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में 17 छक्के लगाकर एकदिवसीय क्रिकेट में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed