फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का खुलासा, आज जो कुछ हूं वो इस क्रिकेटर की बदौलत

Sat, 17 Mar 2018 12:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Windies cricketer Chris Gayle reveals the name of the cricketer who inspired him
क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें किस क्रिकेटर ने क्रिकेट खेलने को लेकर प्रेरित किया। आइये जानते वो कौन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने गेल को लंबे-लंबे छक्के जड़ना सिखाया।


 

Windies cricketer Chris Gayle reveals the name of the cricketer who inspired him
Chris Gayle

गौरतलब है कि यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर गेल पूर्व जमैकन सलामी बल्लेबाज डेलरॉय मॉर्गन से काफी प्रेरित हैं। गेल ने इन्हीं को देखकर बड़े हुए। उन्होंने बताया कि वह बचपन के दिनों में क्रिकेट क्लब के पास रहते थे और उनके भाई ने जमैका के लिए यूथ क्रिकेट भी खेला है।

 

Windies cricketer Chris Gayle reveals the name of the cricketer who inspired him
Chris Gayle

गेल ने कहा, 'मैं अपने शहर में बहुत सारे क्रिकेट खेल को देखकर बड़ा हुआ हूं। मैं लुकास क्रिकेट क्लब के आगे रहता था और उस समय मैं खेलने और स्कोर करने जाया करता था। साथ ही मैं अपने भाई के खेल को भी देखता रहता था। वहां दो सलामी बल्लेबाज थे। उसमें से एक डेलरॉय मोर्गन थे, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले लेकिन कभी अपने देश के लिए रिप्रजेंट नहीं कर पाए। इसलिए मैं उन दो खिलाड़ियों के खेल को देखा करता था, जिन्होंने मुझे शुरुआत दिलाईऔर आज जो कुछ हूं वो इनकी बदौलत।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Windies cricketer Chris Gayle reveals the name of the cricketer who inspired him
chris gayle - फोटो : File

उन्होंने कहा, 'परिवारवालों नें भी मुझे क्रिकेट के लिए प्रेरित किया। मेरी फैमिली चाहती थी कि मैं अपना करियर क्रिकेट में बनाऊं। मेरे फैमिली बैग्राउंड में काफी सारे क्रिकेटर हैं और उनकी कहानी भी। मैं ईमान्दारी से कहना चाहूंगा कि मेरे परिवारवालों का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए मैं अपने करियर को क्रिकेट में तलाशा।'

विज्ञापन
Windies cricketer Chris Gayle reveals the name of the cricketer who inspired him
क्रिस गेल

बता दें कि डेलरॉय मोर्गन ने 1986-2000 तक क्रिकेट खेले। इस दौरान उन्होंने 2878 रन अपने नाम किए। वहीं, क्रिस गेल फिलहाल हरारे में आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच खेल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed