फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WI को नहीं मिली अच्छी शुरुआत, टूट गया 46 साल का रिकॉर्ड

Sun, 31 Jul 2016 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
WI shortest innings after electing to bat first at Sabina Park ever
टीम इंडिया - फोटो : Facebook
जमैका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से वेस्टइंडीज को खूब छकाया। पहले गेंदबाजों ने 46 साल के इतिहास को तोड़ दिया तो आर अश्विन ने एक बार एक पारी में विकेटों का पंजा लगाया।

WI को नहीं मिली अच्छी शुरुआत, टूट गया 46 साल का रिकॉर्ड

WI shortest innings after electing to bat first at Sabina Park ever
टीम इंडिया - फोटो : PTI
वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन की फिरकी का ही कमाल था कि कैरेबियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर फंस गई और खराब खेल का 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जमैका के सबिना पार्क में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने वाली टीम की यह अब तक की सबसे छोटी पारी (52.3 ओवर) है।

WI को नहीं मिली अच्छी शुरुआत, टूट गया 46 साल का रिकॉर्ड

WI shortest innings after electing to bat first at Sabina Park ever
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का चांस ही नहीं दिया और पूरी टीम महज 52.3 ओवर में ही समेट दिया। इस तरह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए टीम इंडिया के खिलाफ विंडीज की सबसे छोटी पारी भी है। इससे पहले भारत के खिलाफ उसकी सबसे छोटी पारी थी 1970-71 में जब पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में कैरेबियाई टीम 72.5 ओवर में ही पवेलियन लौट गई थी। यानी कि खराब बल्लेबाजी का 46 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड विंडीज ने तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

WI को नहीं मिली अच्छी शुरुआत, टूट गया 46 साल का रिकॉर्ड

WI shortest innings after electing to bat first at Sabina Park ever
- फोटो : PTI
सबीना पार्क में वेस्टइंडीज की यह तीसरी सबसे छोटी पारी है। शनिवार को विंडीज की टीम 196 रन पर आउट हो गई थी। इससे पहले वह 1953-54 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 139 रन बनाकर आउट हो गई थी, इसके बाद 1989-90 में इसी टीम के खिलाफ 164 रन बना सकी थी।
विज्ञापन

WI को नहीं मिली अच्छी शुरुआत, टूट गया 46 साल का रिकॉर्ड

WI shortest innings after electing to bat first at Sabina Park ever
ऐसा नहीं है कि मैच में विंडीज के लिए सब कुछ खराब ही रहा है। उसकी ओर से ऐसा चौथी बार हुआ है जब किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में किसी बल्लेबाज ने 100 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारी खेली है। शनिवार को जरमैन ब्लैकवुड ने 62 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी। इससे करीब 29 साल पहले जस लोगी ने 1987-88 में चेन्नई टेस्ट में 67 रन 62 गेंदों में बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed