फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहाणे का खुलासा, बताया अश्विन को क्यों नहीं मिली पहले टेस्ट में जगह

Fri, 23 Aug 2019 02:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 23 Aug 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Why bench Ravichandran Ashwin Ajinkya Rahane explains reason behind off spinner absence against WI
अंजिक्य रहाणे - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अश्विन को पहले टेस्ट से बाहर रखने पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुनिल गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल खड़े किए। गावस्कर और बाकी फैंस के दिमाग चल रहे इस सवाल का जवाब दिया टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने। रहाणे ने टीम प्रबंधन का बचाव करते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट की हमेशा यह कोशिश होती है कि सबसे बेहतरीन टीम संयोजन के साथ मैदान में उतरा जाए। अश्विन जैसे खिलाड़ी को अगर आप मिस करते हैं तो यह आपके लिए काफी कठिन होता है।


 

Why bench Ravichandran Ashwin Ajinkya Rahane explains reason behind off spinner absence against WI
ashwin virat

रहाणे ने कहा कि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल करने का फैसला टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया।  उन्होंने कहा कि जब आप अश्विन जैसे खिलाड़ी को नहीं खिलाते हैं तो ये काफी मुश्किल फैसला होता है। रहाणे ने कहा कि रवींद्र जडेजा को इसलिए टीम में जगह दी गई, क्योंकि इस विकेट पर वह अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं और वह छठे नंबर के बल्लेबाज की जरूरत को भी पूरा करने में सक्षम हैं। 

Why bench Ravichandran Ashwin Ajinkya Rahane explains reason behind off spinner absence against WI
jadeja
वहीं हनुमा विहारी भी इस पिच के लिए उपयोगी गेंदबाज साबित हो सकते हैं। ऐसे में कोच और कप्तान के बीच यही तय हुआ कि इसी टीम कॉम्बिनेशन के साथ उतरा जाएगा। रहाणे ने साथ ही यह भी कहा कि अश्विन और रोहित जैसे खिलाड़ियों को बैंच पर बैठाने का फैसला हमेशा ही मुश्किल होता है, लेकिन ये सब टीम के लिए किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why bench Ravichandran Ashwin Ajinkya Rahane explains reason behind off spinner absence against WI
आर अश्विन - फोटो : PTI

ऑफ स्पिनर अश्विन को वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त सफलता मिली है, खासकर कैरेबियन जमीन पर। 2016 की टेस्ट सीरीज में अश्विन ने चार मैचों में 17 विकेट चटकाए थे साथ ही बल्लेबाजी करते हुए दो शतक भी जड़े थे और वह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने चार शतकों की मदद से 552 रन बनाने के अलावा 60 विकेट भी चटकाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed