फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं हनुमा विहारी, जिन्हें अचानक मिली भारतीय टीम में जगह?

Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Who is Hanuma Vihari to select in indian national team against england 
हनुमा विहारी

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे व पांचवें टेस्ट में दो युवा खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका दिया है। उनमे में से एक तो काफी मशहूर हैं, जबकि दूसरे के बारे में हर कोई जानना चाहता था कि आखिर क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाल यह नन्हा क्रिकेटर कौन है।

Who is Hanuma Vihari to select in indian national team against england 
हनुमा विहारी - फोटो : file photo

इन दोनों खिलाड़ियों की जगह भारतीय टीम में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिनमें पहला नाम हनुमा विहारी का है, जबकि दूसरा नाम भारत को इस साल अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ का है।

Who is Hanuma Vihari to select in indian national team against england 
मुरली विजय - फोटो : espncricinfo

इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर कर दिया गया है। बता दें कि विजय ने बर्मिंघम में दो पारियों में 20 और छह रन बनाए थे, इसके अलावा कुलदीप भी कुछ खास प्रदर्श नहीं कर पाए थे। चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Hanuma Vihari to select in indian national team against england 
हनुमा विहारी

13 अक्टूबर 1993 को काकिनाड में जन्में विहारी ने साल 2010 में झारखंड के खिलाफ प्रथम श्रेणा क्रिकेटर से डेब्यू किया था। हनुमा ने अब तक 63 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 59.79 की औसत से 5142 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 56 मैचों में 2268 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Who is Hanuma Vihari to select in indian national team against england 
हनुमा विहारी

24 वर्षीय हनुमा का 2017-18 के रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने पूरे सीजन 6 मैचों में 94 की औसत से 752 रन बनाए हैं। हाल ही में हुनमा ने भारत ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में 148 रन की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed