फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

78 रन पर आउट हुए सचिन तो आचरेकर ने मैदान पर बुलाया और उठाया ये कदम, देखते रह गए सारे खिलाड़ी

Thu, 03 Jan 2019 08:55 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 03 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
when ramakant achrekar summoned sachin tendulkar and vinod kambli
रमाकांत आचरेकर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, लेकिन एक ऐसा भी समय था जब उनकी जादूई प्रतिभा के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते थे। 1980 के समय में आचरेकर ने तेंदुलकर को क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं और युवा बल्लेबाज को मुंबई के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना सुनिश्चित कराया। 

when ramakant achrekar summoned sachin tendulkar and vinod kambli
रमाकांत आचरेकर

स्कूल के बाद तेंदुलकर अपने गुरु आचरेकर के स्कूटर पर बैठ जाते थे और दोनों मुंबई में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने के लिए निकल जाते थे। आचरेकर ने ही तेंदुलकर के बल्लेबाजी की महानता को खोजा और भारत को सबसे शानदार खिलाड़ी दिया।

when ramakant achrekar summoned sachin tendulkar and vinod kambli
sachin tendulkar young

तेंदुलकर ने 1989 में डेब्यू किया और वह उन युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से थे, जिनका उदय मुंबई से हुआ। 24 साल बाद तेंदुलकर ने अपने मुंबई के सभी साथियों को पीछे छोड़ा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 शतक व 34,357 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर बल्ले से क्या कमाल कर सकते हैं जानने वाले आचरेकर ने 1993 में सीधे कहा था कि तेंदुलकर अपने साथी विनोद कांबली और प्रवीण आमरे से कई गुना ज्यादा प्रतिभाशाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
when ramakant achrekar summoned sachin tendulkar and vinod kambli
sachin tendulkar young

इंडिया टुडे में मार्च 1993 में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक आचरेकर ने सचिन की प्रतिभा के बारे में बातचीत करते हुए कई राज खोले। जब भारत बॉम्बे में रनों का पहाड़ खड़ा कर चुका था तब अचानक ही एक बैनर चमकने लगा, जिसमें लिखा था, शारदाश्रम बनाम इंग्लैंड। मेहमान टीम को कुछ समझ नहीं आया और देखते ही देखते मैदान पर शारदाश्रम बनाम इंग्लैंड का नारा गूंजने लगा।

विज्ञापन
when ramakant achrekar summoned sachin tendulkar and vinod kambli
Sachin Tendulkar-Ramakant Achrekar

शारदाश्रम विद्यापीठ स्कूल ने सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और प्रवीण आमरे जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम को दिए। एक वाकया है जब विनोद कांबली ने मैच में शतक जमाया जबकि सचिन तेंदुलकर 78 रन पर आउट हो गए। आचरेकर ने कांबली और तेंदुलकर दोनों को अगले दिन जल्दी मैदान पर बुलाया। दरअसल, आचरेकर को तेंदुलकर की प्रतिभा का अंदाजा था और वह उनके जल्दी आउट होने से खुश नहीं थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed