अपने करियर के बेहद खराब दौर से गुजर रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। उम्मीद थी कि इंग्लैंड में खेले गए आखिरी टेस्ट की तरह एक बार फिर वे अपने बल्ले का जादू दिखाएंगे। मगर कर्नाटक का यह बल्लेबाद एक बार फिर मौका भुनाने में असफल रहे।
VIDEO: केएल राहुल ने फिर तोड़ा विराट का भरोसा, सिडनी टेस्ट में भी रहे फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल पहले दिन के दूसरे ही ओवर में महज नौ रन के योग पर जोश हेजलवुड की गेंद पर स्लिप में शॉन मार्श को कैच थमा बैठे। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विराट ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को टीम में शामिल किया था, लेकिन केएल एक बार फिर इस दौरे पर नाकाम हुए और केवल 6 गेंद ही खेलकर चलते बने। मुरली विजय और राहुल को लगातार खराब फॉर्म के चलते मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
Oh what a start for the Aussies! The seam position on this from Josh Hazlewood 👌👌#AUSvIND | @toyota_aus pic.twitter.com/0j237UD9i9
चौथे टेस्ट मैच से पहले बेटी के जन्म के मौके पर रोहित को स्वदेश लौटना पड़ा। ऐसे में राहुल को टीम में शामिल किया गया और उन्हें पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी गई। हनुमा विहारी को उनके नियमित छठे नंबर पर भेजे जाने का फैसला हुआ।
खराब रही सीरीज राहुल के लिए
केएल ने इस सीरीज की पांच पारियों में अब तक 57 रन बनाए हैं जिसमें एक पारी के 44 रन शामिल हैं। इनमें वे पहले टेस्ट मैच में दो बार (स्लिप और विकेट के पीछे) कैच आउट हुए। दूसरे टेस्ट में दोनों बार बोल्ड और सिडनी में स्लिप पर कैच आउट हुए थे। साफ है केएल इस समय तकनीक की समस्या से गुजर रहे हैं। वहीं साल 2018 से अब तक राहुल ने 13 मैचों की 23 पारियों में 21.68 के औसत से 477 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। यह एक मात्र शतक टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के आखिरी टेस्ट की आखिरी पारी में आया था जिससे पहले भी वे पूरी सीरीज में नाकाम रहे थे।