माया नगरी मुंबई न केवल स्टारडम और चकाचौंध के लिए मशहूर है, बल्कि शहर में कई जगहें लोगों के हैंगआउट के लिए भी काफी मशहूर है। शहर में कई ऐसी जगहें है,जो लोगों का पंसदीदा हैंगआउट प्लेस हैं। लेकिन मुंबई में बीते एक साल में कई मशहूर हैंगआउट अब बंद हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं मुंबई के बंद हो चुके मशहूर हैंगआउट प्लेस के बारे में।
अगर इन मशहूर जगहों को देखने जाएंगे मुंबई तो होंगे निराश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाइयन शैक
अगर आप मुंबई में जन्में या बड़े हुए हैं, तो आप हवाइयन शैक के नाम से परिचित होंगे। बांद्रा में स्थित हवाइयन शैक हैंगआउट, अपने रेट्रो म्यूजिक और फुटलूज वाइब के लिए काफी मशहूर रहा, लेकिन अब आप इसका आनंद नहीं उठा सकते हैं। इस साल मार्च में इसे बंद कर दिया गया है।
रिदम हाउस
मुंबई के रिदम हाउस को लोग संगीत का मंदिर मानते थे। काला घोड़ा स्थित रिदम हाउस को फरवरी 2016 में बंद कर दिया गया। इस जगह पर एआर रहमान, राहुल शर्मा और जाकिर हुसैन जैसे संगीतकार भी आ चुके हैं।
न्यू एम्पायर सिनेमाघर
न्यू एम्पायर शहर में मौजूद कुछ एक सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में से एक था। इसे मार्च 2014 में बंद कर दिया गाय। यह मुंबई के पुराने सिनेमाघरों में से एक था, जिसमें 1000 लोगों के बैठने की जगह थी। इस 1908 में चालू किया गया था।
कैफे समोवर
इस साल की शुरुआत में कोर्ट के आदेश के बाद कैफे समोवर को बंद कर दिया गया। इसकी शुरुआत 1964 में उषा खन्ना ने की थी। कैफे समोवर मुंबई की सांस्कृतिक पहचानों में से एक था, जहां पर शहर का हर आर्टिस्ट और कला प्रेमी जरूर जाता था। कैफे अपने पकोड़ा प्लैटर और पुदीना चाय के लिए काफी मशहूर था।