फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: 'हम इसी के लायक हैं...', विश्व कप से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने पर हो रही आलोचना को लेकर बोले रिजवान

Wed, 03 Jul 2024 08:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Jul 2024 08:45 AM IST
सार

बाबर आजम की टीम को पूर्व क्रिकेटरों से क्रूर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने तो यहां तक मांग की है कि बोर्ड को टी20 विश्व कप में भयानक प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बर्खास्त करना चाहिए। अब इस पर रिजवान का बयान आया है।

विज्ञापन
'We Deserve This', Mohammad Rizwan On Pakistan Criticism Over T20 World Cup ICC Tournament bad performance
बाबर, रिजवान और शाहीन - फोटो : ICC/PCB
टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम अमेरिका से उलटफेर का शिकार होने के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान को डार्क हॉर्स माना जाता है, लेकिन टीम पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। टी20 विश्व कप से पहले वनडे विश्व कप में भी टीम पहले राउंड से बाहर हो गई थी। वहीं टी20 विश्व कप में नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई। इसके बाद पूर्व क्रिकेटरों ने काफी हंगामा किया और पाकिस्तान टीम की काफी आलोचना की थी। अब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी अब इस अभियान पर बयान दिया है।
'We Deserve This', Mohammad Rizwan On Pakistan Criticism Over T20 World Cup ICC Tournament bad performance
फखर जमान और मोहम्मद रिजवान - फोटो : PCB Twitter
बाबर आजम की टीम को पूर्व क्रिकेटरों से क्रूर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने तो यहां तक मांग की है कि बोर्ड को टी20 विश्व कप में भयानक प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बर्खास्त करना चाहिए। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों की आलोचना को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यही समय जब पाकिस्तान की टीम को सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'टीम जिस आलोचना का सामना कर रही है वह जायज है और हम इसके हकदार हैं क्योंकि हमने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। 
'We Deserve This', Mohammad Rizwan On Pakistan Criticism Over T20 World Cup ICC Tournament bad performance
विराट कोहली और रिजवान - फोटो : ICC/T20 World Cup/AFP
रिजवान ने कहा, 'जो खिलाड़ी आलोचना का सामना नहीं कर सकते, वे सफल नहीं हो पाएंगे। हम टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से निराश हैं। हमारे नुकसान के पीछे कई कारण हैं। जब कोई टीम हारती है, तो कोई यह नहीं कह सकता कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी अच्छा कर रही है।' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'ऑपरेशन' शब्द का इस्तेमाल किया था और संकेत दिए थे कि बोर्ड खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'We Deserve This', Mohammad Rizwan On Pakistan Criticism Over T20 World Cup ICC Tournament bad performance
मोहम्मद रिजवान - फोटो : ICC/T20 World Cup
उसी पर अपने विचार साझा करते हुए रिजवान ने स्वीकार किया कि पीसीबी प्रमुख के पास पाकिस्तान के क्रिकेट भविष्य का फैसला करने का हर अधिकार है। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन एक सामान्य चीज है। जब कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो ऑपरेशन आवश्यक है। पीसीबी अध्यक्ष कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति हैं। टीम में कौन रहेगा और कौन नहीं, इसका फैसला चेयरमैन का अधिकार है।' रिजवान का टी20 विश्व कप में भी निराशाजनक अभियान रहा था, जिसमें उन्होंने 36.66 की औसत से और 90.90 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed