फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ODI World Cup: विश्व कप के लिए सभी 10 टीमें घोषित; भारत-ऑस्ट्रेलिया ने किया एक-एक बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fri, 29 Sep 2023 09:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Sep 2023 09:58 AM IST
सार

28 सितंबर यानी गुरुवार को दो टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में एक-एक बदलाव किए। इनमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं। अब किसी भी देश को अपनी टीम या खिलाड़ी को बदलने के लिए पहले आईसीसी से इजाजत लेनी होगी।

विज्ञापन
WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
भारत में कुछ दिन बाद वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत के अलावा गत विजेता इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का खेलना तय है। इनमें से कई टीमें तो भारत पहुंच भी चुकी हैं।
WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team
2019 में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी - फोटो : सोशल मीडिया
2019 वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। इस बार जोस बटलर की अगुआई में यह टीम अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। अब तक सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। 28 सितंबर टीमों में बदलाव करने की आखिरी तारीख थी। अब किसी भी देश को अपनी टीम में बदलाव करने के लिए पहले आईसीसी से इजाजत लेनी होगी।
WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team
रोहित और कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
28 सितंबर यानी गुरुवार को दो टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में एक-एक बदलाव किए। इनमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में ऑलराउंडर एश्टन एगर की जगह बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को और भारत ने चोटिल ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।

आइए जानते हैं 10 टीमों में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है...
विज्ञापन
विज्ञापन
WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।
विज्ञापन
WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, शॉन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

एक बदलाव: एश्टन एगर की जगह मार्नस लाबुशेन।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed