फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉटसन का यू-टर्न, बोले- टीम इंडिया में विराट कोहली से भी बेहतर है यह बल्लेबाज

Thu, 02 Aug 2018 10:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
watson named kl rahul as best batsman in the world
शेन वॉटसन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ण बल्लेबाजों में से एक हैं। वह तकनीकी रूप से सशक्त हैं और हमेशा इसमें सुधार करने के लिए तत्पर रहते हैं। विराट कोहली ने कुछ ही सालों में कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कई मौजूदा व पूर्व क्रिकेटर्स विराट के खेल की तारीफ करते नहीं थकते और उन्हें महान बल्लेबाजों में से एक करार देते हैं।

watson named kl rahul as best batsman in the world
के एल राहुल - फोटो : File

हालांकि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन का विचार इसके विपरीत है। उन्होंने टीम इंडिया में मौजूदा समय में विराट कोहली से भी बेहतर एक बल्लेबाज का नाम बताया है। वॉटसन ने कहा कि इस समय विश्व में केएल राहुल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। जब से वॉटसन ने राहुल को बल्लेबाजी करते देखा है, वह उनके कद्रदान हो चुके हैं।

watson named kl rahul as best batsman in the world
लोकेश राहुल - फोटो : ESPN

'वाटो' के नाम से मशहूर वॉटसन का मानना है कि राहुल की तकनीक बेहतरीन है और वह विश्व में किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को अतुल्नीय बेहतर बताया और कहा कि राहुल को बल्लेबाजी करते देखने में उन्हें अच्छा लगता है। 37 वर्षीय वॉटसन ने कहा, 'राहुल अच्छे शॉट्स तो लगाते ही हैं, लेकिन उनका डिफेंस भी मजबूत है। वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं। मुझे उनको बल्लेबाजी करते देखने में मजा आता है। वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
watson named kl rahul as best batsman in the world
virat kohli

हाल ही में वॉटसन ने कहा था, 'इसमें कोई दोराय नहीं कि विराट कोहली एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ एक अच्छे कप्तान भी हैं। वह क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट के बादशाह हैं। टी-20, वन-डे और टेस्ट के अलावा आईपीएल में उनके नाम दर्ज रिकॉर्ड उनकी उपलब्धियों को बयां करते हैं।'

विज्ञापन
watson named kl rahul as best batsman in the world
विराट कोहली एंड स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter

वॉटसन ने कोहली को स्टीव स्मिथ से भी बेहतर बताया था। उन्होंने कहा था, 'स्टीव स्मिथ भी काफी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन कोहली से उनकी तुलना की जाए तो स्मिथ का पलड़ा थोड़ा हल्का पड़ता है। मैं खुद उनकी कप्तानी में आरसीबी के लिए खेल चुका हूं और मुझे हमेशा उनके प्रदर्शन से काफी उम्मीद रहती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed