फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: प्रिय शास्त्री की कमेंट्री पर विराट ने खोला ढक्कन, गब्बर-युवी भी ले चुके हैं चैलेंज

Sun, 11 Aug 2019 05:43 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 11 Aug 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social Media
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ चैलेंज चलता ही रहता है। पिछले कुछ दिनो से बोतल कैप चैलेंज चल रहा है, जिसमें लोग अलग-अलग अंदाज में बोतल के ढक्कन को खोल रहे हैं और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार, टेलीविजन स्टार से लेकर क्रिकेट और खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने भी इस चैलेंज में अपना हाथ आजमाया है। अब अनोखे अंदाज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इस चैलेंज को पूरा किया है।


Watch After Shikhar Dhawan and Yuvraj Singh Virat Kohli aces the bottle cap challenge
विराट कोहली - फोटो : social Media
इस चैलेंज में अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी अपने खास अंदाज के साथ शमिल हो गए हैं। कोहली ने 15 सेकंड का एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने बैट से अनोखे अंदाज में बोतल का ढक्कन खोलते हुए दिख रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली हर शॉ़ट को सीधे बल्ले से खेलते हैं, लेकिन इस वीडियो में रिवर्स शॉट लगाकर विराट ने बोतल का ढक्कन खेला है। 
 
Watch After Shikhar Dhawan and Yuvraj Singh Virat Kohli aces the bottle cap challenge
रवि शास्त्री और विराट कोहली

विराट के शेयर किए विडियो के बैकग्राउंड में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री की अवाज में कमेंट्री भी चल रही है, जो विडियो को और भी दिलचस्प बना रही है। शास्त्री की पुरानी कमेंट्री की अवाज को इस वीडियो के साथ मिक्स किया गया है। इस विडियो में विराट अपने हाथ में बैट घुमाते हैं और फिर बोतल पर फोकस कर उसे रिवर्स शॉ़ट के अंदाज में हिट कर उसके कैप को खोलते हैं। विराट के इस शॉट से बोतल का ढक्कन दूर जाकर गिरता है और विराट बोतल को उठाकर उससे पानी का एक घूंट लेकर अपने ही अंदाज में आंख मारते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch After Shikhar Dhawan and Yuvraj Singh Virat Kohli aces the bottle cap challenge
विराट कोहली-युवराज सिंह

विराट कोहली से पहले युवराज सिंह, शिखर धवन, जोफ्रा आर्चर से पहले कई क्रिकेटरों ने इस चैलेंज को अलग-अलग अंदाज में पूरा किया है। टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर भिड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed