{"_id":"5ddfeb7a8ebc3e54c64ea633","slug":"vvs-laxman-asks-rishabh-pant-to-perform-or-else-will-loose-his-position-to-sanju-samson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत को दिग्गज खिलाड़ी ने चेताया, कहा- प्रदर्शन करें नहीं तो सैमसन ले लेंगे उनकी जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत को दिग्गज खिलाड़ी ने चेताया, कहा- प्रदर्शन करें नहीं तो सैमसन ले लेंगे उनकी जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 29 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पंत-सैमसन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम प्रबंधन ने जितना समय दिया है, उस दौरान उसे खरा उतरना होगा और अगर उन्होंने जल्द ही लय हासिल नहीं की तो संजू सैमसन उनकी जगह ले सकते हैं।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
लक्ष्मण ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज की टीम में संजू सैमसन का चुना जाना पंत के लिए ‘कड़ा संदेश’ है कि प्रदर्शन करें या फिर टीम से बाहर होने के लिए तैयार रहें। लक्ष्मण ने कहा, ‘टीम प्रबंधन और चयन समिति ने सैमसन को टीम में शामिल कर कड़ा संदेश दिया है कि हमारे पास विकल्प मौजूद है। ऋषभ पंत को काफी मौके मिले हैं और मुझे यकीन है कि टीम प्रबंधन ने उससे बात की होगी।’
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी को टीम प्रबंधन और चयन समिति के भरोसे को सही साबित करना होता है।’ पूर्व कलात्मक बल्लेबाज ने कहा, ‘दुर्भाग्य से पंत उस भरोसे पर खरे नहीं उतर रहे हैं लेकिन उनके पास ‘एक्स’ फैक्टर है। मैं अब भी मानता हूं कि वह शानदार बल्लेबाज हैं जो मैदान में आने के बाद बड़े शॉट खेलकर मैच का रुख मोड़ सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
वर्ल्ड कप के बाद से ऋषभ पंत को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम का दावेदार माना जा रहा था और चयनकर्ता भी उन्हें मौके दे रहे थे लेकिन लगातार निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से पंत आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं और लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
पंत के द्वारा कमजोर प्रदर्शन की वजह से ही चोट से वापसी करने वाले रिद्धिमान साहा ने टेस्ट में उन्हें बाहर कर दिया और अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में भी पंत के सामने संजू सैमसन चुनौती के रूप में खड़े हो गए हैं और उनकी जगह लेने को तैयार हैं। ऐसे में पंत के ऊपर दमदार प्रदर्शन करने के दबाव बनता जा रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।