फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहवाग को है पूरा यकीन, विराट जल्द ही तोड़ेंगे गावस्कर-द्रविड़ का यह रिकॉर्ड

Wed, 29 Aug 2018 12:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag says Kohli will soon smash Dravid and Gavaskar records in England 
virat 100

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड में जल्द ही एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इस मामले में वह पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ सकते हैं।


 

Virender Sehwag says Kohli will soon smash Dravid and Gavaskar records in England 
virat kohli

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान विराट कोहली मौजूदा सीरीज में 440 रन बना लिए हैं। किसी एक टेस्ट सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान राहुल द्रविड़ (602) और सुनील गावस्कर (542) से पीछे है। 

Virender Sehwag says Kohli will soon smash Dravid and Gavaskar records in England 
वीरेन्द्र सहवाग

दरअसल, एक मीडिया चैनल से बातचीत में सहवाग ने कहा, 'इन महान लोगों (राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर) के लिए खतरा नहीं है। बजाए इसके यदि कोई अपना रिकॉर्ड तोड़ने वाला है तो यह बेहद खुशी की बात है। जब मुझे महसूस होता है कि करुण नायर मेरे बाद भारत के लिए दूसरा ट्रिपल-सेंचुरी बनाने वाला खिलाड़ी बन गया। उसी तरह गावस्कर और द्रविड़ भी महसूस करेंगे अगर कोहली उनके रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मैं खुद चाहता हूं कि वह ऐसा करे क्योंकि इसका मतलब यह होगा कि वह रन बनाएगा, जिसके बदले में टीम इंडिया को जीत मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virender Sehwag says Kohli will soon smash Dravid and Gavaskar records in England 
वीरेन्द्र सहवाग

सहवाह ने आगे कहा, 'चौथे टेस्ट में विराट शतक नहीं बल्कि हम चाहते हैं कि वे दोहरे शतक जमाए। वह पहले ही एक साल में 6 दोहरे शतक जड़ चुके हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि वो दोहरे शतक जड़े और यदि संभव हो तो तीसरे शतक भी लगा सकते हैं। उनके सीवी में एक यही चीज मिसिंग है।

विज्ञापन
Virender Sehwag says Kohli will soon smash Dravid and Gavaskar records in England 
team india

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथहैम्प्टन में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया विराट कोहली के अगुआई में इतिहास रच सकती है। इस सीरीज में कप्तान दो बार 200 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट लगातार हारने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट में शानदार वापसी की और मेजबान इंग्लैंड को 203 रन के विशाल स्कोर से हराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed