{"_id":"59d9e79b4f1c1bf2538b636a","slug":"virender-sehwag-reveals-virat-kohlis-weakness-in-his-initial-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहवाग ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की कमजोरी का किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की कमजोरी का किया खुलासा
Sun, 08 Oct 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : deccan chronicle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 'रनमशीन' विराट कोहली के शुरुआती करियर के दौरान की एक बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है। सहवाग ने पुराने पलों को याद करते हुए कहा कि जब विराट ने क्रिकेट खेलना शुरू किया तब वो मेरे या फिर गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग करने उतरते थे। 38 वर्षीय सहवाग ने साथ ही बताया कि तब कोहली को स्ट्राइक रोटेट करने में परेशानी होती थी।
2 of 5
विराट कोहली
सहवाग ने कहा, 'करियर की शुरुआती स्टेज में कोहली ये नहीं जानते थे कि स्ट्राइक रोटेट कैसे करना है। जब भी वो मेरे या फिर गंभीर के साथ ओपनिंग करते थे तो उस समय उन्हें रन लेने में परेशानी होती थी। हम अकसर उनसे बातचीत करते थे। ड्रेसिंग रूम में हम उन्हें समझाते थे कि कैसे स्ट्राइक रोटेट करनी है, कैसे रन भागने हैं। हालांकि उन्हें जैसे-जैसे अनुभव होता गया वैसे-वैसे वो सीखते चले गए। उन्होंने गेंद को 6 रनों के लिए भेजने के बजाए रन लेने और चौके लगाने पर ध्यान दिया।'
3 of 5
विराट कोहली
आपको बता दें कि आज कोहली दुनिया के फिट खिलाड़ियों में से एक हैं और वो रन लेने का कोई मौका नहीं गंवाते। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखा रही है। कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने हाल ही में 5 मैचों की वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से रौंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न वन-डे सीरीज में कोहली का प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज ज्यादा प्रभावी नहीं रहा, जिसके लिए वो मशहूर हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वन-डे सीरीज में सिर्फ एक बार ही बड़ी खेली। इस सीरीज में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने (0, 92, 28, 21, 39) रन की पारियां खेली।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
इसके बाद रांची में शनिवार को वर्षाबाधित पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई ली है। कोहली ने पहले टी20 में 22 रनों की नाबाद पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।