फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: सहवाग जैसा कोई नहीं, वीरू जैसे अनोखे हैं उनके ये खास रिकॉर्ड

Sat, 20 Oct 2018 05:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag records special on his 39th birthday
वीरेंद्र सहवाग

दुनिया के सबसे विस्फोटक ओपनर्स में से एक वीरेंद्र सहवाग आज 39 साल के हो गए हैं। ओपनिंग को नई परिभाषा देने वाले सहवाग अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं और उनके रिकॉर्ड्स भी एकदम उनके जैसे अनोखे हैं। तो चलिए वीरू के जन्मदिन पर उनके धमाकेदार रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं:

virender sehwag records special on his 39th birthday
वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ा। 1998 में दिल्ली के लिए डेब्यू करने वाले सहवाग नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए और हरियाणा के खिलाफ 118 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने 2003 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करते हुए 105 रन बनाए। ऐसा करने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।

virender sehwag records special on his 39th birthday
राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग

'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की यादगार पारी खेली। इसके अलावा सहवाग छक्का मार कर तिहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं। सहवाग के बाद ऐसा सिर्फ कुमार संगाकारा ही कर सके थे। अपनी इस आतिशी पारी में सहवाग ने पाकिस्तान की टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag records special on his 39th birthday
वीरेंद्र सहवाग

140 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चुनिंदा लोगों ने तिहरा शतक लगाया है। मगर वीरेंद्र सहवाग उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने यह कमाल 2 बार किया है। पाकिस्तान के बाद सहवाग ने 2008 में चैन्नई में अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों खेली थी। बता दें कि ब्रायन लारा (375 और 400), डॉन ब्रैडमैन (334 और 304) और क्रिस गेल (333 और 317) ही ऐसा कारनामा कर सके हैं। हालांकि वो 2009 में तीसरा तिहरा शतक लगाने से चूक गए और 293 पर आउट हो गए।

विज्ञापन
virender sehwag records special on his 39th birthday
virender sehwag

सहवाग ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है जो उनके अलावा शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी तोड़ पाए। सहवाग ने दिसंबर 2003 से लेकर जुलाई 2008 के बीच 11 टेस्ट शतक लगाए। इन सभी शतकों में वो अपना स्कोर 150 के पार ले गए। 12वीं बार वो श्रीलंका के खिलाफ 131 रन पर आउट हुए। इसके अलावा सहवाग एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 2008 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन सहवाग ने 284 रन कूट डाले। 293 पर आउट होने से पहले वो सुनिश्चित कर गए कि वो टेस्ट के एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed