टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : bcci
हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, ओपनर रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। तीनों ने बाएं हाथ से बल्लेबाजी का प्रयास किया और लंबे शॉट्स जमाने की कोशिश की।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : bcci
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने तो ऑस्ट्रेलिया के ओपनर और टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कप्तानी संभालने वाले डेविड वॉर्नर की नकल करने की कोशिश की। दोनों ने हूबहू वॉर्नर जैसे शॉट्स जमाए।
फिर धोनी ने भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी में अपनी महारत साबित करने की कोशिश की। फैंस को भले ही मैच का एक्शन देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन इस तिकड़ी की बल्लेबाजी देखकर सभी रोमांचित हो उठे।
5 of 5
विराट कोहली और डेविड वार्नर
- फोटो : bcci
हालांकि, ग्राउंडस्टाफ की पूरी कोशिश के बावजूद स्टेडियम की स्थिति में सुधार नहीं आया और करीब दो इंस्पेक्शन करने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द कर दिया। भारत ने पहले टी20 9 विकेट से जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीता। इससे पहले टीम इंडिया ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी।