फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किंग कोहली को टी-20 इंटरनेशनल में पहले शतक का है इंतजार, ये हैं 5 बड़ी पारियां 

Thu, 05 Oct 2017 02:53 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 05 Oct 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
virat kohli still waiting for century in t-20 cricket
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब तक 50 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेल चुके हैं। लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। कोहली ने हालांकि इस फॉर्मेट में 17 अर्धशतक लगाए हैं। कई बार वह शतक के नजदीक नाबाद होकर लौटे हैं। कोहली कम स्कोर के टारगेट होने की वजह से नाबाद लौटे हैं। कुछ मैचों में वह 4 या 5 ओवर के बाद बैटिंग करने आए। लिहाजा उनको कम ओवर मिले और वह नाबाद रहे। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच शनिवार को रांची में खेलेगी। रांची के बाद दो मैच 10 व 13 अक्टूबर को और खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के अलावा न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम भी यहां तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। उम्मीद लगाई जा सकती है कि विराट कोहली इन नौ मैचों में एक-दो शतक जड़ इस फॉर्मेट में भी शतकवीर बन जाएं। इस स्लाइड में हम आपको विराट कोहली की टी-20 मैचों में अब तक की पांच बड़ी पारियों के बारे में बताएंगे। 

26 जनवरी, 2016 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में नाबाद 90 रन     

virat kohli still waiting for century in t-20 cricket
विराट कोहली - फोटो : SELF
2016 की वन डे सीरीज के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। जिसके पहले मैच में एडिलेड में विराट ने 55 गेंदों में नाबाद 90 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के पांचवें ओवर में आउट होने के बाद कोहली मैदान पर उतरे थे। टीम इं‌डिया ने पहले खेलते हुए 188 रन बनाए थे।  

31 मार्च, 2016 वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में नाबाद 89 रन 

virat kohli still waiting for century in t-20 cricket
विराट कोहली
टी-20 विश्व कप 2016 में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। सेमीफाइनल में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ मुंबई में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज की। कोहली ने 47 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा के आठवें ओवर में आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान में उतरे थे। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 192 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च, 2016 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चंडीगढ़ में नाबाद 82 रन 

virat kohli still waiting for century in t-20 cricket
विराट कोहली - फोटो : ESPN
टी-20 विश्व कप 2016 के क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 161 रन का टारगेट दिया था। चौथे ओवर में ‌शिखर धवन के आउट होने के बाद विराट बै‌टिंग करने आए तथा 20 वें ओवर की पहली गेंद पर 161 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट ने 51 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

6 सितंबर 2017, श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 82 रन 

virat kohli still waiting for century in t-20 cricket
विराट कोहली
हाल ही में श्रीलंका दौरे का अंतिम मैच टी-20 फॉर्मेट का था। जिसमें श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 170 रन बनाए। टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी। रोहित शर्मा तीसरे ओवर में आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे और 54 गेंदों पर 82 रन की पारी खेलकर आउट हुए। जब विराट आउट हुए तो जीत के लिए महज 14 रन चाहिए थे। अगर वह नाबाद रहते तो भी शतक पूरा नहीं कर पाते। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed