{"_id":"5c7b8ec6bdec225eb65e083c","slug":"virat-kohli-says-this-is-good-for-us-when-team-indian-lose-4-wickets-on-99","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब टीम इंडिया 99 पर गंवा चुकी थी 4 विकेट, तब कोहली ने शास्त्री से क्यों कहा, 'ये हमारे लिए अच्छा है'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब टीम इंडिया 99 पर गंवा चुकी थी 4 विकेट, तब कोहली ने शास्त्री से क्यों कहा, 'ये हमारे लिए अच्छा है'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट-शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एमएस धोनी और केदार जाधव की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने शनिवार को पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मात दी। हालांकि इस मुकाबले में एक वक्त ऐसा भी था जब टीम इंडिया ने महज 99 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे।
2 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
100 से भी कम स्कोर पर चार विकेट गिर जाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कोच रवि शास्त्री से कहा, 'सब काफी अच्छा है।' पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद भी कोहली ने इसका जिक्र किया। कोहली ने कहा, '99 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद मैंने कोच शास्त्री से कहा कि यह हमारे लिए अच्छा है।'
3 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
इस दौरान कोहली ने शास्त्री से कहा, 'हमारे लड़कों को यहां से मैच को निकालना ही होगा। उन्हें यहां से हमें रेखा के दूसरी ओर ले जाना ही होगा। जिस तरह से केदार जाधव और एमएस धोनी ने जिम्मेदारी उठाई, उसे देखकर काफी अच्छा लगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
कोहली ने टीम के बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन पर बातचीत करते हुए कहा, 'केदार की बल्लेबाजी के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव का मिश्रण भारत के लिए मुश्किल स्थिति में काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ। विकेट से हमें ज्यादा मदद नहीं मिली। जाधव भी अब अनुभवी बल्लेबाज हो गए हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 236/7 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी 59(72) और केदार जाधव 81(87) के बीच बनी 141 रन की अटूट साझेदारी के दम पर भारत ने छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।