टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। कोहली के हाल ही में शानदार प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका में उम्दा बल्लेबाजी व कप्तानी की तारीफ करते हुए शास्त्री ने उनकी तुलना पाकिस्तान के वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान इमरान खान से की है।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
शास्त्री ने आनंदबाजार पत्रिका से कहा, 'विराट कोहली के करियर के शुरुआती दिन हैं। वह अभी बहुत युवा हैं। मगर वह बहुत ही सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। वह मिसाल बनकर टीम का नेतृत्व करना चाहते हैं। वह मुझे इमरान खान की याद दिलाते हैं। कोहली फिलहाल युवा हैं, लेकिन वह उन सभी गुणों को दर्शाते हैं जो इमरान खान में थी, जब वह टीम का नेतृत्व करते थे। यह अच्छी बात है।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली आईसीसी वन-डे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। विराट विश्व के पहले ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में 500 से अधिक रन बनाए। दाएं हाथ के क्लासी बल्लेबाज ने वन-डे सीरीज में तीन शतकों की मदद से कुल 558 रन बनाए। उन्होंने 6 पारियों के दौरान एक अर्धशतक भी जमाया।
इमरान खान और विराट कोहली के गुणों में समानता के सवाल पर शास्त्री ने कहा कि इच्छा शीर्ष पर है। दोनों का ऊर्जा स्तर बहुत ऊपर है, जिसकी वजह से तुलना करने के लिए बाध्य होना पड़ा। शास्त्री ने कहा, 'दोनों हमेशा हावी रहना चाहते हैं। दोनों को स्पर्धा पसंद है। दोनों परिस्थितियों से अधिक इस बात पर विश्वास करते हैं कि आप क्या कर सकते हैं। जब आपमें इस तरह की विशेषता हो तो यह अन्य खिलाड़ियों में भी आती है। इमरान खान भी इसी तरह कप्तानी करते थे।'
शास्त्री ने विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे ख्याल से उन्होंने मुश्किल दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जब आप टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने के साथ-साथ कप्तान हो तो आपको अपने गेम के शीर्ष पर रहने की जरुरत होती है।'