{"_id":"5a9d1f8d4f1c1bbb218b624a","slug":"rishabh-pant-wants-to-make-every-opportunity-counts-in-nidahas-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nidahas Trophy: ऋषभ पंत ने बनाया एक खास लक्ष्य, इस अंदाज में किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Nidahas Trophy: ऋषभ पंत ने बनाया एक खास लक्ष्य, इस अंदाज में किया खुलासा
Mon, 05 Mar 2018 04:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पूरा ध्यान निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर टिका है, ताकि वह टीम इंडिया में अपनी जगह स्थापित कर सकें। पंत ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं मिले हर मौके को भुनाने की कोशिश करूंगा। मैं अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अहम योगदान देना चाहता हूं।'
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज के लिए दूसरे दर्जे की मजबूत टीम श्रीलंका भेजी है। इस सीरीज में टीम इंडिया के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया ने अपने सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली, एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार को हार्दिक पांड्या व जसप्रीत बुमराह के साथ आराम दिया है।
3 of 5
ऋषभ पंत
इन खिलाड़ियों को आराम देने से युवा पंत, विजय शंकर, दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिला है। हालांकि, पंत इस सीरीज में दो टी20 इंटरनेशनल मैचों के अनुभव के साथ खेल रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 38 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
20 वर्षीय युवा बल्लेबाज से टीम इंडिया और फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। पंत ने तेजी से रन बनाने की क्षमता दिखाई है। हालांकि, अपनी राज्य टीम दिल्ली का नेतृत्व करना पंत को भारी पड़ा, जिसे लेकर उन्होंने कड़ा बयान भी दिया।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
बकौल पंत, 'कप्तानी तो अगले पांच साल तक नहीं करूंगा। मैं अपने प्रदर्शन को सुधारने पर ध्यान लगाना चाहता हूं। हमारी टीम में इशांत और गौतम भैया जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं। वह लोग कप्तानी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि अभी इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने की जरुरत है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।