{"_id":"5b6422934f1c1bde6d8b5f7d","slug":"virat-kohli-rates-edgbaston-inning-as-second-career-best","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने एजबेस्टन के जुझारू शतक को नहीं माना करियर का बेस्ट, दिल में बसी है यह पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने एजबेस्टन के जुझारू शतक को नहीं माना करियर का बेस्ट, दिल में बसी है यह पारी
Fri, 03 Aug 2018 03:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपने स्वर्णिम टेस्ट करियर में 22वीं बार शतक का जश्न मनाया। यह पारी साहस और दृढ़संकल्प से भरी रही क्योंकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कोहली ने अपने दम पर टीम इंडिया के लिए मैच संतुलित बनाया। इंग्लैंड ने शुरुआत में कोहली को काफी परेशान किया, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान ने हार नहीं मानी और 149 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, कोहली ने एजबेस्टन की पारी को सर्वश्रेष्ठ नहीं करार दिया।
2 of 5
virat kohli
कोहली ने एजबेस्टन के शतक को करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ शतक करार दिया। उनका मानना है कि चार वर्ष पहले एडिलेड में लगाया शतक अधिक विशेष है। तब कोहली ने 141 रन की पारी खेली थी जबकि उनके सामने मिचेल जॉनसन, रेयान हैरिस और पीटर सिडल जैसे घातक तेज गेंदबाज थे। उस समय कोहली और जॉनसन के बीच काफी विवाद भी हुआ था। इससे विराट कोहली को विश्वास मिला और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ शतक जमाया।
3 of 5
virat kohli
बीसीसीआई से बातचीत में कोहली ने कहा, मुझे नहीं पता। यह पारी एडिलेड के बाद दूसरी सर्वश्रेष्ठ है। मेरे लिए एडिलेड की पारी अधिक विशेष है क्योंकि लक्ष्य का पीछा करते हुए यह शतक लगाया था। मुझे स्पष्ट था कि हम लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। एक बार भी मुझे नहीं लगा था कि ऐसा नहीं होगा। ऐसी मानसिकता में रहकर बल्लेबाजी करने में बड़ा मजा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli 100
इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पुछल्ले बल्लेबाजों इशांत शर्मा और उमेश यादव की जमकर तारीफ की। टीम इंडिया ने आखिरी दो विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया की रनमशीन ने कहा, मैं पुछल्ले बल्लेबाजों की भी तारीफ करूंगा। हार्दिक अच्छी तरह बल्लेबाजी कर रहा था। इसके बाद इशांत और उमेश यादव ने बेहतरीन प्रयास किया। मैं उन लोगों को श्रेय देता हूं, जिनकी बदौलत हम इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर के करीब पहुंच सकें। मुझे दोनों पर गर्व है।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
बता दें कि इंग्लैंड की पहली पारी 287 रन के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 274 रन पर सिमटी। इस तरह मेजबान टीम को 13 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 9 रन पर एक विकेट गंवा दिया था। एलिस्टर कुक को अश्विन ने खाता भी नहीं खोलने दिया और क्लीन बोल्ड करके मेजबान टीम को तगड़ा झटका दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।