{"_id":"5a0bb63b4f1c1bdb538bd381","slug":"virat-kohli-helps-injured-tv-crew-member","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान कोहली ने बीच में ही छोड़ी बैटिंग प्रैक्टिस, घायल सदस्य की मदद करने दौड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कोहली ने बीच में ही छोड़ी बैटिंग प्रैक्टिस, घायल सदस्य की मदद करने दौड़े
Wed, 15 Nov 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता में प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक ऐसा काम किया, जिसके बाद उनकी चारों तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल, अभ्यास सत्र के दौरान टीवी टीम के एक सदस्य को गेंद लग गई थी।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SELF
इसे देख कप्तान कोहली ने प्रैक्टिस बीच में ही छोड़ी और उस क्रू मेंबर के पास पहुंचे तथा उसका इलाज कराया। जानकारी मिली है कि टीवी टीम के एक सदस्य को गेंद तब लगी जब मोहम्मद शमी की गेंद पर कोहली बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे।
3 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : PTI
कोहली एक गेंद खेलने में चूके, जो टीवी टीम के सदस्य के सिर पर जा लगी। टीम इंडिया के कप्तान तुरंत नेट्स से बाहर गए और शमी के साथ उस सदस्य के पास पहुंचे। 28 वर्षीय कोहली ने फिजियो को बुलाया और टीवी टीम के सदस्य का उचित उपचार सुनिश्चित करने के बाद ही वापस अभ्यास किया। नेट्स पर कोहली ने कारपेंटर को बुलाकर अपने बल्ले को एक इंच छोटा करवाया क्योंकि वह अपने नीचे वाले हाथ पर अधिक नियंत्रण बनाने के लिये छोटे हैंडल से बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
कोहली समेत टीम इंडिया के सदस्यों ने सोमवार को घंटों प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था। इस दौरान कप्तान कोहली पूरी तरह से लय में दिखे। उन्होंने ड्रिल्स के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने थ्रोडाउन और शॉर्ट पिच गेंदों का सामना किया और फिर नेट्स पर पहुंचे। उन्होंने भी स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : PTI
टीम इंडिया 16 नवंबर से कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत कर आई श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया टेस्ट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।