फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के पास डॉन ब्रैडमैन और विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका

Tue, 20 Feb 2018 02:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
virat kohli has the opportunity to break viv richards and don bradman records
विराट कोहली और विव रिचर्ड्स

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले 10 मुकाबलों (3 टेस्ट, 6 वन-डे और एक टी20 इंटरनेशनल) में चार शतक और दो अर्धशतकों जमाए हैं। वह एक दौरे पर 1,000 रन बनाने से केवल 130 रन दूर हैं। कोहली ने 13 पारियों में 87 की औसत और करीब 83 की स्ट्राइक रेट से 870 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 7 छक्के जबकि 91 चौके जमाए हैं।

virat kohli has the opportunity to break viv richards and don bradman records
विराट कोहली और विव रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के सर्वकालिक महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ही क्रिकेट इतिहास के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक इंटरनेशनल दौरे पर 1,000 या इससे अधिक रन बनाए हैं। रिचर्ड्स ने 1976 में इंग्लैंड में 1045 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। जहां रिचर्ड्स ने वन-डे में 216 रन बनाए, वहीं चार टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 829 रन बनाए थे।

virat kohli has the opportunity to break viv richards and don bradman records
विराट कोहली - फोटो : BCCI

वहीं कोहली ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 286 रन बनाए, जिसमें एक शतक व एक अर्धशतक शामिल है। वहीं उन्होंने छह मैचों की वन-डे सीरीज में तीन शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 558 रन बनाए। इसके बाद जोहानसबर्ग में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में कोहली ने 26 रन बनाए। अभी कोहली जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि वह दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में 130 से अधिक रन बनाएंगे और अपना नाम रिकॉर्ड्स बुक में ऊपर ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli has the opportunity to break viv richards and don bradman records
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विव रिचर्ड्स टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली में अपनी छवि देखते हैं, लेकिन भारतीय बल्लेबाज को लगता है कि दिग्गजों से तुलना सही नहीं। विराट ने कहा था, 'तुलना के बारे में सोचना भी गलत है। मेरा हमेशा से मानना है कि महान लोगों के लिए बहुत मुश्किलें थी क्योंकि उनके पास संसाधनों की कमी थी। आज हमारे पास सुरक्षा के कई सामान उपलब्ध हैं। मैं कैप पहनकर खेलने के बारे में सोच ही नहीं सकता जैसे सर विव खेलते थे। वह तेज गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बड़े-बड़े छक्के जमाते थे।'

विज्ञापन
virat kohli has the opportunity to break viv richards and don bradman records
विराट कोहली - फोटो : BCCI

बहरहाल, क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज माने जाने वाले सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट में 974 रन बनाए थे, जो विव रिचर्ड्स के बाद किसी बल्लेबाज द्वारा एक दौरे पर बनाए सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। विराट कोहली के पास 104 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed