फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

Sat, 23 Jul 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
virat kohli first indian captain who double ton at away
विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने विदेशी सरजमीं पर ऐसा कारनामा कर दिखाया जो आज तक किसी भी भारतीय ने नहीं किया था।

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

virat kohli first indian captain who double ton at away
विराट कोहली - फोटो : Getty
कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार कैरेबियाई दौरे पर गई हुई है और उनकी कप्तानी में टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 4 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही कोहली ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया और कैरेबियाई गेंदबाजों की चुनौती को ध्वस्त करते हुए दोहरा शतक ठोंक दिया। साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

virat kohli first indian captain who double ton at away
विराट कोहली ने रचा इतिहास - फोटो : PTI
विराट कोहली के बल्ले से निकला यह दोहरा शतक एक रिकॉर्ड ही बना गया। भारत की ओर से विदेशी धरती पर बतौर कप्तान किसी बल्लेबाज का यह पहला दोहरा शतक है। कोहली 200 रन के आंकड़े को छूने के तुरंत बाद आउट हो गए, लेकिन रिकॉर्ड उनके बन गया जो सुनील गावस्कर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

virat kohli first indian captain who double ton at away
विराट कोहली - फोटो : PTI
विदेशी धरती पर किसी भारतीय कप्तान का टेस्ट मैच में यह पहला दोहरा शतक है। इससे पहले किसी भारतीय कप्तान का विदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम दर्ज था। कप्तान अजहर ने 1989-90 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 192 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी।
 
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

virat kohli first indian captain who double ton at away
विराट कोहली - फोटो : PTI
टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने के साथ ही कई कीर्तिमान रचने वाले विराट कोहली ठीक 200 रन पर आउट हो गए। वह ठीक 200 रन पर आउट होने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज हो गए हैं। उनसे पहले वॉली हेमंड, मोहसिन खान, डेविड बून, स्टीव वॉ, ग्रीम स्मिथ और मुशफिकर रहीम ठीक 200 रन पर आउट होने वाले अन्य टेस्ट बल्लेबाज रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed