{"_id":"5c31b223bdec2231d561bb13","slug":"virat-kohli-enforced-follow-on-in-australia-after-kapil-dev-33-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने दोहराया इतिहास, 33 साल बाद कंगारुओं के घर में दिखाई कपिल जैसी दिलेरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने दोहराया इतिहास, 33 साल बाद कंगारुओं के घर में दिखाई कपिल जैसी दिलेरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil and kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया द्वारा रविवार को सिडनी टेस्ट के चौथे दिन फॉलोऑन खेलने को मजबूर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। खराब रोशनी के कारण चायकाल के बाद का खेल शुरू नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन स्टंप्स तक चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 4* और मार्कस हैरिस 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
2 of 5
virat kohli
बता दें कि मेजबान टीम अभी भारत के स्कोर से 316 रन पीछे है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। टीम इंडिया के पास रनों की इतनी ज्यादा बढ़त है कि उसने ऑस्ट्रेलिया को फॉलो ऑन देने से पहले जरा भी संकोच नहीं किया। ऐसा कर कोहली ने पूर्व कप्तान कपिल देव की याद दिला दी है। बता दें कि सिडनी के इस ग्राउंड में ऐसा वाकया पहले भी देखा जा चुका है।
3 of 5
कपिल देव
- फोटो : ESPN
6 जनवरी 1986 में कपिल देव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 600/4 का स्कोर खड़ा करने के बाद गत ऑस्ट्रेलिया टीम को 396 पर ऑलआउट कर फॉलो ऑन दिया था। फॉलो ऑन के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के 119 रन पर सिर्फ छह विकेट गिरा पाई थी और मुकाबला ड्रॉ हो गया था। यह उस वक्त की बात है जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जन्म तक नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
यह बड़े संयोग की बात है कि कप्तान कोहली ने भी सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को उसी तारीख को फॉलो ऑन दिया है, जिस तारीख को कभी कपिल देव ने दिया था। हालांकि मजबूत स्थिति में नजर आ रही टीम इंडिया उस मुकाबले जैसा परिणाम बिल्कुल नहीं चाहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
ind vs aus
सिडनी के इस ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई टीम को आखिरी बार इंग्लैंड ने फॉलो ऑन दिया था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को साल 1988 में फॉलो ऑन दिया था। फिलहाल मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है और ऑस्ट्रेलिया की जीत कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आती।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।