{"_id":"5c31a908bdec2256ab4fd0fe","slug":"kuldeep-yadav-becomes-first-left-arm-spinner-to-take-five-wickets-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे चौथे व अंतिम टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी करके इतिहास रच दिया। उन्होंने 99 रन देकर पांच विकेट लिए, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 300 रन पर समेटा और फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया।
2 of 5
kuldeep yadav
कुलदीप ने अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार एक पारी में पांच विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने पिछले साल राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कमाल किया था। कुलदीप के प्रदर्शन ने 64 साल का इंतजार खत्म किया क्योंकि वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे बाएं हाथ के स्पिनर बने।
3 of 5
कुलदीप यादव
इससे पहले 1955 में इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जॉनी वार्डले ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रन देकर पांच विकेट लिए थे। 24 वर्षीय कुलदीप ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kuldeep yadav
कुलदीप ने सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन उस्मान ख्वाजा को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड और टिम पैन को आउट किया। चौथे दिन फिर चाइनामैन ने नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए।
विज्ञापन
5 of 5
kuldeep yadav
भारतीय टीम ने 1986 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। टीम इंडिया ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 300 रन पर समेटा और 322 रन की बढ़त हासिल की। मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के कारण चौथे दिन स्टंप्स जल्दी घोषित किए गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।